Home Sports VIDEO: वर्ल्ड कप की पहली हैट्रिक भारतीय क्रिकेटर के नाम, तीनों बैटर को किया था बोल्ड

VIDEO: वर्ल्ड कप की पहली हैट्रिक भारतीय क्रिकेटर के नाम, तीनों बैटर को किया था बोल्ड

0
VIDEO: वर्ल्ड कप की पहली हैट्रिक भारतीय क्रिकेटर के नाम, तीनों बैटर को किया था बोल्ड

[ad_1]

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने में अब चंद दिन ही बाकी हैं. जैसे-जैसे यह टूर्नामेंट नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे क्रिकेटप्रेमियों पर इसका खुमार छा रहा है. क्रिकेटप्रेमी वर्ल्ड कप 2023 की संभावनाओं से लेकर इसके पुराने रिकॉर्ड की खूब चर्चा कर रहे हैं. जैसे कि वनडे वर्ल्ड कप पहली बार कब खेला गया. पहली बार कौन सी टीम चैंपियन बनी. वर्ल्ड कप में पहला शतक किसने लगाया. वर्ल्ड कप में पहली हैट्रिक किसने ली. तो आज बात वर्ल्ड कप की पहली हैट्रिक की ही, जो भारतीय गेंदबाज के नाम है. भारतीय पेसर ने यह कारनामा 1987 के वर्ल्ड कप में किया था.

1987 का वर्ल्ड कप भारत और पाकिस्तान की मेजबानी में हुआ था. 8 अक्टूबर से 8 नवंबर तक खेले गए इस वर्ल्ड कप में 8 टीमों ने हिस्सा लिया. ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी. भारतीय टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में ठिठक गई थी. भारत के इस सफर में तेज गेंदबाज चेतन शर्मा ने अहम रोल अदा किया था. चेतन शर्मा ने इस वर्ल्ड कप में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया था, जिस पर आज भी हर भारतीय गर्व करता है.

वर्ल्ड कप 1987 में 31 अक्टूबर को ऐतिहासिक मुकाबला हुआ. यह ऐतिहासिक मुकाबला भारत और 1987 न्यूजीलैंड के बीच खेला गया, जिसमें चेतन शर्मा ने हैट्रिक ली. उन्होंने केन रदरफोर्ड, इयान स्मिथ और इवेन चैटफील्ड को लगातार 3 गेंदों पर बोल्ड किया. यह वर्ल्ड कप इतिहास की पहली हैट्रिक थी. इसकी बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को पहले तो 221/9 के स्कोर पर रोका और फिर 9 विकेट से मैच जीत लिया.

भारत और न्यूजीलैंड का यह मुकाबला चेतन शर्मा की हैट्रिक के अलावा एक और बात के लिए याद किया जाता है. इस मैच में सुनील गावस्कर ने 88 गेंद पर 103 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. यह सुनील गावस्कर का वनडे क्रिकेट में पहला शतक था. उनके इस शतक की बदौलत भारत ने 222 रन का लक्ष्य 33वें ओवर में ही हासिल कर लिया था.

Tags: Chetan Sharma, India vs new zealand, Number Game, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here