Home Breaking News Women Reservation Bill: भाजपा पर भड़कीं डिंपल यादव, बोलीं- ये नहीं चाहते पिछड़ी जाति की महिलाएं संसद पहुंचे

Women Reservation Bill: भाजपा पर भड़कीं डिंपल यादव, बोलीं- ये नहीं चाहते पिछड़ी जाति की महिलाएं संसद पहुंचे

0
Women Reservation Bill: भाजपा पर भड़कीं डिंपल यादव, बोलीं- ये नहीं चाहते पिछड़ी जाति की महिलाएं संसद पहुंचे

[ad_1]

women reservation bill in loksabha dimple yadav Attacked on BJP

सांसद डिंपल यादव
– फोटो : ANI

विस्तार


लोकसभा में बुधवार को महिला आरक्षण बिल पास हो गया। इससे पहले सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस देखने को मिली। सदन से बाहर आने के बाद मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने एक ट्वीट करते हुआ कि भाजपा की नीति और नीयत पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने लिखा है कि ‘भाजपा का अस्तित्व पिछड़ी,अति पिछड़ी जातियों पर निर्भर है। ये नहीं चाहते पिछड़ी जाति की महिलाएं संसद पहुंचे। ये नहीं चाहते महिलाएं विधानसभा में देश की आवाज बनें।

सांसद डिंपल यादव ने सवाल उठाते हुआ कहा कि जब आप यह आरक्षण लेकर आए हैं और जब आपका अस्तित्व और वर्चस्व ओबीसी मतदाताओं पर आधारित है और आप 10 साल सरकार में ओबीसी मतदाताओं के दम पर ही हैं, तो फिर आप ओबीसी महिलाओं को राजनीतिक अधिकार क्यों नहीं देना चाहते?

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here