Home Breaking News ‘क्वीन’ के निशाने पर आईं आलिया भट्ट, कंगना रणौत ने राष्ट्रपति का नाम न पता होने पर फिर कसा तंज

‘क्वीन’ के निशाने पर आईं आलिया भट्ट, कंगना रणौत ने राष्ट्रपति का नाम न पता होने पर फिर कसा तंज

0
‘क्वीन’ के निशाने पर आईं आलिया भट्ट, कंगना रणौत ने राष्ट्रपति का नाम न पता होने पर फिर कसा तंज

[ad_1]

बॉलीवुड में ‘पंगा गर्ल’ के नाम से मशहूर कंगना रणौत किसी न किसी से पंगा लेती रहती हैं। अभिनेत्री अपनी बात मुखरता से रखने और विचारों को खुले तौर पर सबके सामने रखने के लिए भी जानी जाती हैं। लेकिन उनकी यह आदत बॉलीवुड में बहुत से लोगों के लिए भारी पड़ जाती है क्योंकि अक्सर कोई न कोई अभिनेत्री के निशाने पर आ जाता है। इस बार कंगना के निशाने पर आलिया भट्ट हैं। कंगना ने आलिया पर साल 2013 में भारत के राष्ट्रपति का नाम न पता होने वाली पुरानी बात पर एक बार फिर तंज कसा। चलिए जानते हैं ‘क्वीन’ ने क्या कहा…



बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक बार फिर आलिया भट्ट पर बिना नाम लिए कटाक्ष किया है कि उन्हें यह नहीं पता था कि 2013 में भारत के राष्ट्रपति कौन थे। बता दें, इस गलती के लिए आलिया को बड़े पैमाने पर ट्रोल किया गया था और उनकी बुद्धिमत्ता पर सवाल उठाया गया था।  यह घटना साल 2013 में ‘कॉफी विद करण’ के रैपिड फायर राउंड के दौरान की है। इस समय आलिया ने प्रणब मुखर्जी के बजाय पृथ्वीराज चौहान का नाम लिया था।


हाल ही में कंगना रणौत ने एक ट्रोल पर प्रतिक्रिया दी, जिसने उनके एक कमेंट पर उनका का मजाक उड़ाने की कोशिश की थी। यूजर ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें कंगना के हवाले से कहा गया था कि उन्हें नहीं पता कि 2014 से पहले हमारे राष्ट्रपति कौन थे। यूजर ने लिखा था, ‘बेशक! हम उनसे और क्या उम्मीद कर सकते हैं? वह अपनी बुद्धि की कमी को लेकर लगातार सुर्खियों बनी हुई है।’ हालांकि, कंगना ने ट्रोल को नजरअंदाज नहीं किया और उन्होंने बिना नाम लिए आलिया पर तंज कसते हुए इसका करारा जवाब देने का फैसला किया।  


सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली कंगना रणौत अक्सर आलिया और उनके पति रणबीर कपूर पर निशाना साधती रहती हैं। जुलाई में उन्होंने  उन पर कटाक्ष करते हुए उन्हें ‘फर्जी’ जोड़ा कहा था। अभिनेत्री ने यह भी दावा किया कि हाल ही में एक फैमिली वेकेशन पर रणबीर द्वारा उनकी पत्नी आलिया और बेटी राहा को नकार दिया गया था। ऐसे अब देखना यह होगा कि आलिया इस पर क्या  प्रतिक्रिया देती हैं या वह हमेशा की तरह चुप रहना ज्यादा सही समझती हैं।

Raima Sen: ‘द वैक्सीन वॉर’ को प्रोपेगेंडा फिल्म बुलाए जाने पर राइमा सेन ने किया रिएक्ट, बोलीं- मुझे फर्क..



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here