Home Breaking News गठबंधन: एनडीए में शामिल हुई जेडीएस; अमित शाह और नड्डा की मौजूदगी में कुमारस्वामी ने थामा दामन

गठबंधन: एनडीए में शामिल हुई जेडीएस; अमित शाह और नड्डा की मौजूदगी में कुमारस्वामी ने थामा दामन

0
गठबंधन: एनडीए में शामिल हुई जेडीएस; अमित शाह और नड्डा की मौजूदगी में कुमारस्वामी ने थामा दामन

[ad_1]

HD Kumaraswamy meets Amit Shah in Delhi, JDS formally joins NDA today

एनडीए में शामिल हुई जेडीएस।
– फोटो : अमर उजाला

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इसके बाद जनता दल (सेक्युलर) के औपचारिक रूप से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल होने का एलान किया गया। बैठक के दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गोवा के सीएम प्रमोद सावंत भी मौजूद रहे। 

दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा कि आज हमने औपचारिक रूप से भाजपा के साथ हाथ मिलाने और NDA का हिस्सा बनने पर चर्चा की। हमने औपचारिक रूप से प्रारंभिक मुद्दों पर चर्चा की है। हमारी ओर से कोई मांग नहीं है।

वहीं, बैठक के दौरान मौजूद रहे गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जिस तरह से विकास का काम कर रहे हैं, कोई भी पार्टी NDA के साथ जुड़ने से ना नहीं कहेगी। मैं भी उनका(जेडीएस) स्वागत करता हूं। आने वाले चुनाव में NDA एक बार फिर सत्ता में आ रही है। हम कर्नाटक की सभी लोकसभा सीट जीत रहे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here