[ad_1]
रिपोर्ट-मिथिलेश कुमार गुप्ता
इंदौर. क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है. इंदौर में होने वाले भारत ऑस्ट्रेलिया दूसरे वन डे क्रिकेट मैच से बारिश का साया हटता दिख रहा है. इसलिए एक बार फिर होलकर स्टेडियम में तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही हैं. मैदान से कवर्स हटा दिए गए हैं. पिछले दो दिनों से तेज धूप निकल रही है. मैच एक्सपर्ट के मुताबिक 3 दिन की कड़ी धूप से पिच का मॉइस्चर हट जाएगा बैटिंग के लिए लिहाज से पिच बेहतर होगी और बड़ा स्कोर भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैच में देखने को मिलेगा.
इंदौर में 24 सितंबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का दूसरा मुकाबला होलकर स्टेडियम में खेला जाना है. लेकिन पिछले हफ्ते हुई भारी बारिश के कारण मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन सहित क्रिकेट प्रेमी भी चिंता में पड़ गए थे. ज्यादा बारिश की वजह से मैदान और पिच के गीले होने की चिंता सता रही थी. डर था कि कहीं मैच ही रद्द न हो जाए.
दोनों टीमें पूरे दमखम से उतरेंगी
इंदौर का होलकर स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए सबसे पसंदीदा मैदानो में से एक है. यहां जमकर चौके छक्कों की बारिश होती है. और अक्सर बड़ा स्कोर देखने को मिलता है. रोमांचक मुकाबले के लिए इंदौर पूरी तरह से तैयार है. टीम इंडिया एशिया कप जीत कर लौटी है इसलिए भारतीय बल्लेबाजों का आत्मविश्वास अभी बहुत बढ़ा हुआ है. वहीं ऑस्ट्रेलिया इसी होलकर स्टेडियम में पिछले टेस्ट सीरीज के मुकाबले में भारत को मात दे चुकी है. इसलिए वो भी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी. इसलिए एक बार फिर से कंगारू और भारत के बीच कड़ा मुकाबला यहां होने की उम्मीद है.
स्टेडियम में कुछ बदलाव
इस मैच से पहले स्टेडियम में कुछ बदलाव किए गए हैं. दोनों ही टीमों की ड्रेसिंग रूम में बैठने की संख्या को बढ़ाकर 35 कर दिया गया है. इससे पहले ड्रेसिंग रूप में स्टाफ सहित कुल 20 खिलाड़ियों के बैठने की व्यवस्था यहां थी.
.
Tags: BCCI Cricket, Cricket news, Indore News Update, Madhya pradesh latest news
FIRST PUBLISHED : September 21, 2023, 13:47 IST
[ad_2]
Source link