Home Breaking News ‘फिल्म को प्यार देने के लिए धन्यवाद’, न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर पर जवान का प्रोमो देख गदगद हुए किंग खान

‘फिल्म को प्यार देने के लिए धन्यवाद’, न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर पर जवान का प्रोमो देख गदगद हुए किंग खान

0
‘फिल्म को प्यार देने के लिए धन्यवाद’, न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर पर जवान का प्रोमो देख गदगद हुए किंग खान

[ad_1]

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जवान’ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। किंग खान की इस फिल्म को दर्शकों से बेहद प्यार मिल रहा है। एटली कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज होती ही टिकट खिड़की पर कई बड़ी फिल्मों के कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हाल ही में न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर पर शाहरुख खान स्टारर जवान का प्रोमो दिखाया गया था, जिसे देख किंग खान गदगद हो गए हैं और उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया भी दी है।




हाल ही में, एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर पर शाहरुख खान की फिल्म जवान का प्रोमो दिखाया जा रहा है। शाहरुख ने इस वीडियो का जवाब देते हुए लिखा,”धन्यवाद। यह अद्भुत है। आशा है कि टाइम्स स्क्वायर ने जो देखा उसका आनंद लिया होगा। उन सभी को प्यार जिन्होंने ऐसा किया है।”



बता दें कि शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति-स्टारर ‘जवान’ सात सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जल्द ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। जवान का निर्माण गौरी खान ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत किया है।




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here