Home Breaking News Asian Games 2023, IND vs MAL Live: भारत का स्कोर एक विकेट पर 100 रन के पार, शेफाली का अर्धशतक

Asian Games 2023, IND vs MAL Live: भारत का स्कोर एक विकेट पर 100 रन के पार, शेफाली का अर्धशतक

0
Asian Games 2023, IND vs MAL Live: भारत का स्कोर एक विकेट पर 100 रन के पार, शेफाली का अर्धशतक

[ad_1]

08:34 AM, 21-Sep-2023

Asian Games 2023, IND vs MAL Live: शेफाली वर्मा का अर्धशतक

शेफाली वर्मा का अर्धशतक पूरा हो चुका है। उन्होंने 32 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए। उनकी शानदार पारी के चलते टीम इंडिया बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है। भारत का स्कोर 11 ओवर के बाद 126/1 है।

08:32 AM, 21-Sep-2023

Asian Games 2023, IND vs MAL Live: भारत का स्कोर 100 रन के पार

भारत का स्कोर एक विकेट पर 100 रन के पार जा चुका है। जेमिमा और शेफाली के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों तेजी से रन बना रही हैं और टीम इंडिया को अच्छे स्कोर तक पहुंचा चुकी हैं। अब भारत की कोशिश विशाल स्कोर बनाने की होगी।

08:19 AM, 21-Sep-2023

Asian Games 2023, IND vs MAL Live: भारत का स्कोर 70 रन के पार

एक विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 70 रन के पार हो चुका है। शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्ज क्रीज पर हैं।

08:10 AM, 21-Sep-2023

Asian Games 2023, IND vs MAL Live: अब 15 ओवर का होगा मैच

हांगझोऊ में बारिश रुक गई है और जल्द ही खेल शुरू होगा। ओवरों की संख्या में कटौती हुई है और अब यह मैच 15-15 ओवर का होगा।

07:02 AM, 21-Sep-2023

IND vs MAL Live: भारत को पहला झटका, बारिश के कारण रुका खेल

भारत को 57 के स्कोर पर पहला झटका लगा। कप्तान स्मृति मंधाना 16 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुईं। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके लगाए। उन्हें माहिरा ने हाशिम के हाथों कैच कराया। छठे ओवर में यह विकेट गिरा। इसी ओवर में बारिश के कारण खेल को रोका गया है। बारिश की वजह से खेल रुकने तक भारत ने 5.4 ओवर में एक विकेट गंवाकर 60 रन बना लिए हैं। फिलहाल, शेफाली वर्मा 17 गेंदों में 24 रन और जेमिमा रोड्रिग्स एक रन बनाकर नाबाद हैं। यह क्वार्टर फाइनल मैच है। शीर्ष वरीय होने के कारण भारत को सीधे नॉकआउट मैचों में प्रवेश मिला था। नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर पर दो मैचों का प्रतिबंध लगा है। इस वजह से वह नहीं खेल रही हैं। अगर भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती है, तभी हरमन को खेलने का मौका मिलेगा।

06:54 AM, 21-Sep-2023

IND vs MAL Live: भारत की तूफानी शुरुआत

कप्तान स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने टीम इंडिया को तूफानी शुरुआत दिलाई है। दोनों ने शुरुआती चार ओवर में बिना विकेट गंवाए 40 रन जोड़ लिए हैं। मंधाना 12 गेंदों में 18 रन और शेफाली 12 गेंदों में 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं।

06:28 AM, 21-Sep-2023

IND vs MAL Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), देविका वैद्य, दीप्ति शर्मा, मिन्नू मणि, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, कनिका आहूजा, अमनजोत कौर।

मलयेशिया: आइना हामिजा हाशिम, विनीफ्रेड दुरैसिंगम (कप्तान), मास एलिसा, वान जूलिया (विकेटकीपर), माहिरा इज्जती इस्माइल, आइना नजवा, वान नूर जुलाइका, नूर एरियाना नात्स्या, एश्या एलीसा, नूर दानिया सियुहादा, निक नूर एटिएला।

06:22 AM, 21-Sep-2023

IND vs MAL Live: मलयेशिया ने जीता टॉस

मलयेशिया ने जीत टॉस

एशियाई खेलों के क्वार्टर फाइनल मुकाबला में मलयेशिया ने भारत के खिलाफ टॉस लिया है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। यानी भारतीय महिला टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।

11:58 PM, 20-Sep-2023

Asian Games 2023, IND vs MAL Live: भारत का स्कोर एक विकेट पर 100 रन के पार, शेफाली का अर्धशतक

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम हांगझोऊ एशियाई खेलों में अपने अभियान का आगाज करने उतरी है। शीर्ष वरीयता होने की वजह से भारत को सीधे क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलने को मिला है। उसका सामना मलयेशिया से है। भारत को यहां से तीनों मुकाबले नॉकआउट के खेलने हैं। हरमनप्रीत कौर पर दो मैचों का प्रतिबंध लगा है और उनकी गैरमौजूदगी में स्मृति मंधाना टीम की कप्तानी कर रही हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here