Home World Canada Row: भारत के खिलाफ साजिश पर चौतरफा घिरे ट्रूडो, पन्नू की धमकी पर कनाडाई हिंदू संगठन ने की ये मांग

Canada Row: भारत के खिलाफ साजिश पर चौतरफा घिरे ट्रूडो, पन्नू की धमकी पर कनाडाई हिंदू संगठन ने की ये मांग

0
Canada Row: भारत के खिलाफ साजिश पर चौतरफा घिरे ट्रूडो, पन्नू की धमकी पर कनाडाई हिंदू संगठन ने की ये मांग

[ad_1]

Canadian hindus letter to Justin Trudeau: भारत और कनाडा के बीच बढ़ती तल्खी के बीच खालिस्तानी आतंकवादी और सिख फॉर जस्टिस के संचालक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कनाडाई हिंदुओं को देश छोड़ने की धमकी दी है. पन्नू की इसी धमकी को लेकर अब कनाडाई हिंदुओं ने कनाडा की सरकार और पीएम जस्टिन ट्रूडो सरकार को चिट्ठी लिखी है. इस पत्र में पन्नू के बयानों पर चिंता जताते हुए उससे फैली नफरत का हवाला दिया गया है. इसी पत्र में पन्नू के बयानों को अभिव्यक्ति की आजादी न मानने और उसे हेट क्राइम घोषित करने की अपील की गई है. 

कनाडाई नागरिकों की सुरक्षा का मामला

इस पत्र में ये भी लिखा गया है कि कनाडा का हिंदू समुदाय गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा दिए गए हालिया बयानों के संबंध में अपनी गहरी चिंताओं पर आपका ध्यान आकर्षित कराना चाहता है. हम सरकार के अधिकारियों से निवेदन करते हैं कि वो जल्द से जल्द इस पूरे मामले को गंभीरता से लें, क्योंकि यह सीधे कनाडाई नागरिकों की सुरक्षा को प्रभावित करता है. सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे पन्नू के एक वीडियो ने हमारे परिवारों की चिंता को और बढ़ा दिया है. 

fallback

हिंदू संगठन ने अपने पत्र में लिखा, ‘पन्नू ने अपनी और अपने खालिस्तानी सहयोगियों के विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त किया है, उनके लोग हर उस शख्स को टारगेट करना चाहते हैं, जो उनकी विचारधारा से सहमत नहीं हैं. ऐसे में कनाडा की सरकार को इसकी गंभीरता को कम नहीं आंकना चाहिए. हमें उम्मीद है कि कनाडाई प्रशासन इस पर गंभीरता से कार्रवाई करेंगे.’

भारत की एडवाइजरी से तिलिमिलाया कनाडा

इस बीच भारत ने बुधवार को जैसे ही कनाडा में रह रहे अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की तो इससे ट्रूडो सरकार की बौखलाहट और बढ़ गई है. भारत के इस फैसले से तिलमिलाई कनाडा सरकार ने अपने मंत्री को सफाई देने के लिए आगे भेजा. अपने बयान में मंत्री ने कहा कि कनाडा एक सुरक्षित देश है. ट्रूडो के मंत्री का ये बयान भारत की एडवाइजरी के संदर्भ में आया है.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here