Home Breaking News अभिनय के बाद अब आवाज का जादू चलाने को तैयार सनी कौशल, जन्मदिन पर रिलीज करेंगे पहला गाना

अभिनय के बाद अब आवाज का जादू चलाने को तैयार सनी कौशल, जन्मदिन पर रिलीज करेंगे पहला गाना

0
अभिनय के बाद अब आवाज का जादू चलाने को तैयार सनी कौशल, जन्मदिन पर रिलीज करेंगे पहला गाना

[ad_1]

Vicky Kaushal Brother Sunny Kaushal ventures into music releasing debut hip hop track on his Birthday

सनी कौशल
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


बॉलीवुड में इस समय कौशल ब्रदर्स का जलवा हर तरफ देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ विक्की कौशल की बैक-टू-बैक सुपरहिट फिल्में दर्शकों का दिल जीत रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके छोटे भाई सनी कौशल भी कम प्रतिभाशाली नहीं हैं। अभिनेता को आखिरी बार उनकी साल 2021 में रिलीज फिल्म शिद्दत के लिए काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी। अब खबर आ रही है कि सनी सिंगिंग में भी अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

अभिनय के बाद अब आवाज का जादू चलाने को तैयार सनी कौशल

हाल ही में, एक इंटरव्यू में सनी ने खुलासा किया कि वह सिंगिंग इंडस्ट्री में भी कदम रखने वाले हैं। अभिनेता ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि की है। अभिनेता 28 सितंबर को अपने जन्मदिन पर अपना पहला गाना रिलीज करेंगे। सनी ने खुलासा किया है कि इस गाने को उन्होंने ही गाया और लिखा है। यह एक पंजाबी हिप-हॉप रैप नंबर होगा। सनी ने भार्ग काले के साथ मिलकर काम किया है, जिन्होंने इस गाने का निर्माण किया है।

 

The Great Indian Family Review: ये राम और रहीम की फिल्म है, विक्की, कुमुद और मनोज को देख याद आएंगे ऋषि दा

 जन्मदिन पर रिलीज करेंगे पहला गाना

वहीं,पिछले दिनों मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज ने 2021 की प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म शिद्दत की अगले पार्ट की घोषणा की है। पहले में पार्ट में सनी कौशल, राधिका मदान , मोहित रैना और डायना पेंटी थे। दूसरे पार्ट में निर्माताओं ने कास्ट के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंट किया है। फिल्म शिद्दत के दूसरे पार्ट में दर्शकों को सनी कौशल और वामिका गब्बी  मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, दर्शकों को फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है।

Durga Khote: मिलिए बॉलीवुड की पहली बागी हीरोइन से, स्पॉट दादा को बचाने के लिए भिड़ गईं दहाडते शेर से

भाई विक्की भी मचा रहे हैं धमाल

वहीं, बात करें भाई विक्की कौशल के ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ की बात करें तो इसमें विक्की मानुषी छिल्लर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। विजय कृष्णा आचार्य द्वारा निर्देशित यह एक कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here