Home Breaking News डूसू चुनाव : 24 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए वोटिंग आज, कल मतगणना और नतीजे, सुरक्षा मजबूत

डूसू चुनाव : 24 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए वोटिंग आज, कल मतगणना और नतीजे, सुरक्षा मजबूत

0
डूसू चुनाव : 24 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए वोटिंग आज, कल मतगणना और नतीजे, सुरक्षा मजबूत

[ad_1]

DUSU elections: Voting today to decide the fate of 24 candidates

डूसू चुनाव file pic

विस्तार


दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू ) चुनाव 2023-24 के लिए शुक्रवार को वोटिंग होगी। चुनाव में कुल 24 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। शनिवार दोपहर 12 बजे के बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव के लिएसुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। चुनाव में एक लाख से अधिक छात्र अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव के लिए पांच सौ से अधिक ईवीएम का प्रयोग किया जाएगा।

डूसू चुनाव के लिए सुबह की पाली के कॉलेजों में सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक व शाम की पाली वाले कॉलेजों में दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक मतदान होगा। कॉलेजों के चुनाव के लिए बैलेट पेपर से मतदान होगा, जबकि डूसू के लिए पहले की तरह ईवीएम से ही मतदान किया जाएगा। मतदान के बाद मशीनें सील कर दी जाएंगी। मालूम हो कि बृहस्पतिवार सुबह 8:30 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जाने के बाद प्रत्याशियों व संगठनों ने सोशल मीडिया पर प्रचार किया। सभी संगठनों की ओर से अपने-अपने मुद्दे बताते हुए छात्रों से वोट मांगने की अपील की।

कॉलेज आईडी से ही मतदान की अनुमति

छात्रों को मतदान करने की अनुमति कॉलेज की आईडी दिखाने पर ही मिलेगी। डूसू मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. चंद्रशेखर ने कॉलेज प्राचार्यों व विभागाध्यक्ष प्रमुखों को स्पष्ट किया है कि डूसू चुनाव के दिन केवल उन्हीं छात्रों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, जिन्होंने 13 सितंबर तक या उससे पहले फीस का भुगतान कर दिया है और उनके पास वैध कॉलेज-विभाग आईडी है। यदि किसी छात्र को कॉलेज-विभाग द्वारा आईडी कार्ड जारी नहीं किया गया है तो ऐसे छात्रों को कॉलेज के प्राचार्य विभागाध्यक्ष प्रमुख द्वारा सरकारी आईडी (आधार कार्ड) के साथ शुल्क रसीद के भौतिक सत्यापन के बाद ही कॉलेज में प्रवेश की अनुमति दी जा सकती है।

पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए

मतदान व मतगणना के लिए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। चुनाव शांतिपूर्वक कराने के लिए कॉलेजों के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती रहेगी। इसके लिए तीन सौ से पांच सौ पुलिसकर्मियों को लगाया जा रहा है। बृहस्पतिवार रात से ही पुलिस कैंपस में मोर्चा संभाल लेगी। चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में कुछ जगह हुई हिंसक व तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद पुलिस ज्यादा सतर्क है। कॉलेजों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। खासकर संदिग्धों पर पुलिस की नजर रहेगी। लोकल पुलिस के अलावा पुलिस की अतिरिक्त कंपनियों को भी तैनात किया जाएगा। किसी भी अप्रिय घटना की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here