Home Sports पूर्व ओपनर बोले-पूरे साल नहीं मौका, अचानक वर्ल्ड कप से पहले कैसे टीम में

पूर्व ओपनर बोले-पूरे साल नहीं मौका, अचानक वर्ल्ड कप से पहले कैसे टीम में

0
पूर्व ओपनर बोले-पूरे साल नहीं मौका, अचानक वर्ल्ड कप से पहले कैसे टीम में

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में विश्व कप से पहले खेलने उतरी. 18 सितंबर को इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया गया था. चयनकर्ताओँ ने एक ऐसे खिलाड़ी को अचानक से टीम में एंट्री दी जिसकी चर्चा पिछले कई दिनों से की जा रही है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में कमेंट्री के दौरान आर अश्विन को लेकर बातें की गई.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज को विश्व कप से भारत के लिए अहम माना जा रहा है. चयनकर्ताओँ ने इस सीरीज के लिए टीम का चयन एशिया कप फाइनल के एक दिन बाद किया. 15 सदस्यीय टीम में एक ऐसे खिलाड़ी का नाम शामिल था जिसने पिछला वनडे 19 महीने पहले खेला था. स्पिनर आर अश्विन को चयनकर्ताओं ने वनडे टीम में अचानक शामिल किया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में उनको खेलने का मौका भी मिली. 10 ओवर में उनको सिर्फ 1 विकेट ही मिला. इस प्रदर्शन के बाद पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने एक सवाल पूछा.

आकाश चोपड़ा ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे में कमेंट्री के दौरान चयनकर्ताओं से सवाल किया. उन्होंने पूछा, “आखिर ऐसा क्यों होता है कि जो खिलाड़ी एक साल से वनडे क्रिकेट नहीं खेला अचानक वर्ल्ड कप से पहले उनको टीम में जगह दे दी जाती है. भारत में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से ठीक पहले आर अश्विन को शामिल करने का फैसला क्यों लिया गया. यह पहली बार तो नहीं हुई है इससे पहले भी ऐसा हो चुका है.”

आगे आकाश ने कहा, “आर अश्विन को पिछली बार टी20 विश्व कप से पहले भी अचानक से टीम में जगह मिली थी. लंबे समय से इस फॉर्मेट से बाहर रहने के बाद उनको टीम में शामिल किया गया और मैच भी खेला. इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है. पिछले 1 साल से वनडे फॉर्मेट से दूर रहने के बाद उनको अचानक टीम में शामिल कर लिया गया.”

Tags: India vs Australia, R ashwin

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here