[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप से पहले गजब का फॉर्म दिखाया है. पहले एशिया कप में धमाकेदा खेल के दम पर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जबरदस्त शुरुआत की है. तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में मोहम्मद शमी ने 5 विकेट झटके तो बल्लेबाजी करते हुए टॉप फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल ने अर्धशतक ठोक डाला. हफ्ते भर में इस युवा की दूसरी सेंचुरी नहीं बन पाई लेकिन पारी मैच का रुख बदलने वाली रही.
7 दिन में दूसरी सेंचुरी से चूक
शुभमन गिल ने पिछले साल दिसंबर में जो शतक जमाने का सिलसिला शुरू किया था, नए साल में उसकी आदत बनाई. 2023 में वनडे, टेस्ट और टी20 तीनों ही फॉर्मेट में शुभमन गिल शतक जमा चुके हैं. शुक्रवार 22 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में जोरदार पारी खेलते हुए सेंचुरी की तरफ बढे लेकिन 74 रन पर वो एडम जाम्पा की गेंद पर बोल्ड हो गए. 26 रन से वह सेंचुरी बनाने से दूर रह गए. एशिया कप सुपर 4 में 15 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ शुभमन गिल ने शतक जमाया था.
शुभमन गिल का वनडे करियर
भारत की तरफ से न्यूजीलैंड में वनडे करियर की निराशाजनक शुरुआत करने के बाद शुभमन गिल ने जोरदार वापसी की है. महज 34 वनडे की 34 पारियों में इस बैटर के बल्ले से दोहरा शतक भी देखने को मिल चुका है. छोटे से करियर मे अब तक गिल ने 5 वनडे शतक जमाया है और 9 बार फिफ्टी जमाई. सबसे बड़ा स्कोर 208 रन का रहा है जो न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी साल जनवरी में हैदराबाद वनडे मे बनाया था.
.
Tags: India vs Australia, Shubman gill
FIRST PUBLISHED : September 22, 2023, 20:03 IST
[ad_2]
Source link