Home Sports IND vs AUS: 11वीं क्लास के इस लड़के ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को किया परेशान, पापा बेचते हैं चादर

IND vs AUS: 11वीं क्लास के इस लड़के ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को किया परेशान, पापा बेचते हैं चादर

0
IND vs AUS: 11वीं क्लास के इस लड़के ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को किया परेशान, पापा बेचते हैं चादर

[ad_1]

IND vs AUS, Sameer Khan : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज (IND vs AUS ODI Series) का पहला मुकाबला आज यानी 22 सितंबर को मोहाली (Mohali ODI) में खेला जाना है. इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया. इस दौरान 11वीं क्लास में पढ़ने वाले एक खिलाड़ी ने उन्हें काफी परेशान किया.

मोहाली में पहला वनडे

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज यानी 22 सितंबर को सीरीज का पहला वनडे खेला जाना है. ये मुकाबला मोहाली के पीसीए आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में होगा जिसके लिए तमाम तैयारियां हो चुकी हैं. इस सीरीज के शुरुआती 2 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बजाय केएल राहुल (KL Rahul) संभालेंगे. मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने नेट सेशन में जमकर पसीना बहाया. इस दौरान 16 साल के एक लड़के ने मार्कस स्टॉयनिस को अपना मुरीद बना लिया.  

स्टॉयनिस भी हुए मुरीद

जिस खिलाड़ी का जिक्र हो रहा है, उनका नाम समीर खान (Sameer Khan) है. वह सिर्फ पांच फीट के हैं और कुछ महीने पहले ही 16 बरस के हुए हैं. कपूरथला के इस 11वीं कक्षा के छात्र ने गुरुवार को नेट सेशन के दौरान ऑस्ट्रेलिया के 6 फीट 4 इंच लंबे मार्कस स्टॉयनिस को काफी परेशान किया. समीर ने लगभग 20 मिनट तक मार्कस स्टॉयनिस को बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी की. यह देखना शानदार था कि स्कूल में पढ़ने वाले एक लड़ने ने अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज को खूब परेशान किया. स्टॉयनिस ने कई बार इस युवा तेज गेंदबाज को कहा, ‘अच्छी गेंदबाजी.’

पापा बेचते हैं चादर

समीर ने नेट सेशन के बाद कहा, ‘मैंने स्टॉयनिस को एलबीडब्ल्यू आउट भी किया. कोच ने मुझे किसी विशेष लाइन पर गेंदबाजी करने के लिए नहीं कहा था लेकिन मैंने अपनी स्वाभाविक गेंदबाजी की. उनको पीछे के पैर पर खेलने में थोड़ी दिक्कत हो रही थी. मैंने गेंद थोड़ा ऊपर डाली. वो थोड़ा फंस रहे थे.’ समीर को पंजाब के अंडर-19 खिलाड़ियों की संभावित सूची में जगह मिली है और उन्हें पिछले 2 दिन से स्थानीय होटल में रखा गया है जिससे कि वह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को गेंदबाजी कर सकें. उनके पिता कपूरथला में चादर बेचते हैं.

4 भाई और एक बहन

समीर खान ने कहा, ‘मैंने लंबे समय तक स्टीव स्मिथ को गेंदबाजी की. यह शानदार अनुभव था. बहुत अच्छा लगा. उन्होंने कहा कि अच्छी गेंदबाजी है. हम 4 भाई और एक बहन हैं और मेरे माता-पिता खेल में आगे बढ़ने के मेरे फैसले का पूरी तरह से सपोर्ट करते हैं. मैं पंजाब टी20 लीग में खेल चुका हूं और मुझे 7 मैच खेलने का मौका मिला जिसमें मैंने 5 विकेट चटकाए.’ (एजेंसी से इनपुट)

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here