[ad_1]
नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज पर हर किसी की नजर है. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से पहले कई खिलाड़ियों के लिए इन मुकाबलों को प्रैक्टिस के तौर पर देखा जा रहा है. चयनकर्ताओँ ने वनडे से बाहर चल रहे आर अश्विन को अचानक से टीम में जगह देकर हर किसी को चौंकाया. पहले वनडे में अपने लंबे गैप को इस धुरंधर ने बडे विकेट के साथ खत्म किया.
भारत में खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है. तीन मैचों की इस सीरीज में 19 महीनों के अंतराल के बाद आर अश्विन को चयनकर्ताओं ने वनडे टीम में वापसी का मौका दिया. सीरीज के पहले दो मुकाबले के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव जैसे धुरंधरों को आराम दिया गया है. पहले मैच में अश्विन को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई और उन्होंने विकेट भी चटकाया.
By the barest of margins! 😵💫#INDvAUS – FREE on #JioCinema in 11 languages
LIVE –
English: #Sports18
Hindi: #ColorsCineplexSuperhits
Tamil: #ColorsTamil
Kannada: #ColorsKannadaCinema
Bengali: #ColorsBanglaCinema#IndiaCricketKaNayaGhar #TestedByTheBest #IDFCFirstBankODITrophy pic.twitter.com/Ql7zEX8bLO— JioCinema (@JioCinema) September 22, 2023
अश्विन को बड़ा विकेट
भारतीय टीम में अचानक से एंट्री मारने वाल आर अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में प्लेइंग इलेवन में जगह बनाई. इस धुरंधर ने पहले मैच में ही कंगारू टीम को बड़ा झटका दिया. 39 रन के स्कोर पर खेल रहे मार्नस लाबुशेन को उन्होंने एक नीची रहती गेंद पर चकमा दिया. गेंद केएल राहुल के दास्ताने से टकराई और विकेटों पर जा लगी. लाबुशेन समय पर पैर क्रीज के अंदर नहीं रख पाए और थर्ड अंपायर ने उनको आउट करार दिया.
.
Tags: India vs Australia, R ashwin
FIRST PUBLISHED : September 22, 2023, 16:30 IST
[ad_2]
Source link