Home Sports Ind vs Aus Dream 11: कुछ ही घंटों में शुरू होगी भिड़ंत, कुछ ऐसी चुनें फैंटेसी टीम, इस खिलाड़ी को बनाए कप्तान

Ind vs Aus Dream 11: कुछ ही घंटों में शुरू होगी भिड़ंत, कुछ ऐसी चुनें फैंटेसी टीम, इस खिलाड़ी को बनाए कप्तान

0
Ind vs Aus Dream 11: कुछ ही घंटों में शुरू होगी भिड़ंत, कुछ ऐसी चुनें फैंटेसी टीम, इस खिलाड़ी को बनाए कप्तान

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच आज 22 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा. रोहित शर्मा पहले और दूसरे मैच में नहीं खेलेंगे. उनकी जगह कप्तानी केएल राहुल करेंगे. वहीं ऑस्ट्रेलिया की कमान पैट कमिंस के हाथों में होगी. टीम के अनुसार देखें तो ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत नजर आती है. हालांकि, अगर आप भी इस मैच में ड्रीम इलेवन टीम बनाने की सोच रहे हैं तो हम इसमें आपकी मदद करेंगे.

कप्तानी के विकल्प: डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलियाई टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज हैं. भारत के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम के तरफ डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे. भारत के खिलाफ वह अब तक 21 मैचों में 1013 रन बना चुके हैं. वह इस मैच में भी अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं. भारतीय टीम से शुभमन गिल एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं. गिल का फॉर्म पिछले कुछ दिनों से बेहद शानदार रहा है. हाल में उन्होंने एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ शतक भी लगाया था. पिछले 5 वनडे में वह 250 से भी ज्यादा रन बना चुके हैं.

वर्ल्ड कप टीम से हुआ बाहर तो जाहिर की नाराजगी, वनडे सीरीज खेलने से किया मना, कहा- मैं तैयार नहीं

उपकप्तानी के विकल्प: ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श ने हाल में ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी यानी पांचवे वनडे में 56 गेंदों में 71 रन बनाए थे. वह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उपकप्तानी के दूसरे विकल्प केएल राहुल हो सकते हैं. केएल राहुल ने हाल में ही इंजरी के बाद वापसी की है. पाकिस्तान जैसी खतरनाक टीम के खिलाफ उन्होंने शतक भी लगाया था.
विकेटकीपर: ईशान किशन या एलेक्स कैरी

गेंदबाज के विकल्प: जसप्रीत बुमराह, जोस हेजलवुड, मोहम्मद सिराज

ऑलराउंडर के विकल्प: कैमरन ग्रीन या रवींद्र जडेजा

बल्लेबाजी के विकल्प: स्टीव स्मिथ, श्रेयस अय्यर

फाइनल ड्रीम इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान) , डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मिचेल मार्श (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, जोस हेजलवुड, मोहम्मद सिराज

Tags: India vs Australia, KL Rahul, Shubman gill, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here