Home Breaking News Jharkhand: मंगेतर के साथ घूमने निकली युवती से सामूहिक दुष्कर्म, एक दिन बाद ही पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ा

Jharkhand: मंगेतर के साथ घूमने निकली युवती से सामूहिक दुष्कर्म, एक दिन बाद ही पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ा

0
Jharkhand: मंगेतर के साथ घूमने निकली युवती से सामूहिक दुष्कर्म, एक दिन बाद ही पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ा

[ad_1]

सार


आरोपियों ने मंगेतर को पकड़कर मारपीट की और युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता का बैग और मोबाइल फोन अपने साथ लेकर फरार हो गए। 

Jharkhand a 22 year old woman out for stroll with fiancee gang raped 5 arrested

Jharkhand police
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में अपने मंगेतर के साथ बाहर घूमने निकली 22 साल की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारीजाल गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम उस समय घटी जब युवती अपने मंगेतर के साथ टहलने के लिए निकली थी। इस दौरान आरोपियों ने मंगेतर को पकड़कर मारपीट की और युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता का बैग और मोबाइल फोन अपने साथ लेकर फरार हो गए। 

पांच लोग गिरफ्तार

मंगेतर किसी तरह मौके से भागने में सफल रहा और पुलिस को फोन किया। एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम को भेजा गया और युवती को तत्काल सहायता उपलब्ध कराकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। युवती की जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को कितागुट्टू गांव से पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से बैग और मोबाइल फोन भी बरामद किया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here