Home Breaking News MP News: सीएम शिवराज का बड़ा एलान, अब अविवाहित लड़कियों को भी मिलेगा लाड़ली बहना योजना का लाभ

MP News: सीएम शिवराज का बड़ा एलान, अब अविवाहित लड़कियों को भी मिलेगा लाड़ली बहना योजना का लाभ

0
MP News: सीएम शिवराज का बड़ा एलान, अब अविवाहित लड़कियों को भी मिलेगा लाड़ली बहना योजना का लाभ

[ad_1]

MP News CM Shivraj announcement now unmarried girls will also get benefit of Ladli Behna Scheme

सीएम शिवराज
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


जबलपुर में जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने पहुंचे सीएम शिवराज ने एलान किया है कि अब अविवाहित लड़कियों को भी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का फायदा दिया जाएगा। सीएम शिवराज ने कहा, लाड़ली बहनों का परिवार एक करोड़ 32 लाख का हो गया है। अब अविवाहित बहनों का नाम भी लाड़ली बहना योजना में जोड़ा जाएगा। साथ ही रसोई गैस सिलेंडर भी 450 रुपये में दिया जाएगा।

बता दें, 11 सितंबर को सीएम ने लाड़ली बहना योजना में महिलाओं की आयु सीमा घटाने का भी एलान किया था। सीएम ने आयु सीमा घटाकर 23 से 21 साल की है। उसके बाद 21 साल की महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं। सीएम शिवराज के इस घोषणा के बाद ऐसी बहनें जो 21 साल से अधिक हैं और जिन्होंने विवाह नहीं किया, वे लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पात्र हैं। उनका नाम भी लाड़ली बहना योजना में जोड़ा जाएगा।

सीएम शिवराज ने इस दौरान कहा कि लाड़ली बहन योजना लागू करने के बाद सास के भी सूर बदल गए हैं। योजना के बाद बहनों के पतिदेव के बोल भी बदल गए हैं। बहनों के पति देव हर महीने पूछते हैं अकाउंट में पैसा आया की नहीं। धरती के संसाधनों पर बहनों का भी अधिकार है, मैंने पैसा नहीं दिया अपनी बहनों को सम्मान दिया है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here