Home Sports World Cup: पाकिस्तान टीम से खूंखार खिलाड़ी बाहर, भारत से चैंपियंस ट्रॉफी छीनने वाले को मौका, चंद घंटे में ऐलान

World Cup: पाकिस्तान टीम से खूंखार खिलाड़ी बाहर, भारत से चैंपियंस ट्रॉफी छीनने वाले को मौका, चंद घंटे में ऐलान

0
World Cup: पाकिस्तान टीम से खूंखार खिलाड़ी बाहर, भारत से चैंपियंस ट्रॉफी छीनने वाले को मौका, चंद घंटे में ऐलान

[ad_1]

नई दिल्ली. बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन एशिया कप 2023 में कुछ खास नहीं रहा था. टीम सुपर-4 राउंड से ही बाहर हो गई थी. इसके बाद बाबर से लेकर टीम के कई खिलाड़ियों पर सवाल उठ रहे थे. आज भारतीय समयानुसार 11 बजकर 45 मिनट पर वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तान टीम को ऐलान होना है. एशिया कप में उतरने वाला खूंखार गेंदबाज वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं होगा. वहीं एशिया कप में उतरने वाले कई खिलाड़ियों का बाहर होना तय है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन जका अशरफ, कप्तान बाबर आजम, पाकिस्तान क्रिकेट कमेटी में शामिल पूर्व कप्तान मिस्बाह उल सहित कई दिग्गजों की गुरुवार को लाहौर में बैठक हुई और वर्ल्ड कप टीम को लेकर चर्चा भी हुई.

जियो न्यूज की खबर के अनुसार, एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम में शामिल 17 में से 14 खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप टीम में जगह मिल सकती है. एशिया कप में उतरने वाले ऑलराउंडर फहीम अशरफ और विकेटकीपर बैटर मोहम्मदह हारिस को बाहर किया जाता है. हालांकि हारिस बतौर रिजर्व खिलाड़ी भारत में 5 अक्टूबर से होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल किए जा सकते हैं. वहीं कंधे की चोट के कारण तेज गेंदबाज नसीम शाह वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह तेज गेंदबाज हसन अली को मौका मिल सकता है. 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हसन अली ने भारत के खिलाफ 3 विकेट लिए थे और टीम को चैंपियन भी बनाया था.

60 मैच में झटके हैं 91 विकेट
29 साल के तेज गेंदबाज हसन अली भी हालांकि चोट से उबर रहे हैं और रिहैब कर रहे हैं. वे पाकिस्तान की ओर से वनडे में सबसे कम मैचों में 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उनके वनडे के रिकॉर्ड को देखें, तो वे अब तक 60 मैच में 30 की औसत से 91 विकेट ले चुके हैं. 34 रन देकर 5 विकेट बेस्ट प्रदर्शन है. एक बार 4 और 4 बार 5 विकेट झटका है. इकोनॉमी 5.75 की है.

पाकिस्तान टीम से चैंपियन होगा बाहर, World Cup के लिए 15 खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार! मिलेगा नया उप-कप्तान

वर्ल्ड कप के लिए संभावित टीम
बाबर आजम, अब्दुल्लाह शफीक, फखर जमां, इमाम उल हक, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, उस्मां मीर, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, हसन अली, शाहीन अफरीदी, सऊद शकील और सलमान आगा.

Tags: Babar Azam, Hasan ali, Pakistan, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here