Home Breaking News कनाडा: ‘भारत पर आरोप लगाकर ट्रूडो ने की बड़ी गलती’,अमेरिकी रक्षा विशेषज्ञ बोले- निज्जर और लादेन में अंतर नहीं

कनाडा: ‘भारत पर आरोप लगाकर ट्रूडो ने की बड़ी गलती’,अमेरिकी रक्षा विशेषज्ञ बोले- निज्जर और लादेन में अंतर नहीं

0
कनाडा: ‘भारत पर आरोप लगाकर ट्रूडो ने की बड़ी गलती’,अमेरिकी रक्षा विशेषज्ञ बोले- निज्जर और लादेन में अंतर नहीं

[ad_1]

canada india dispute pentagon official target justin trudeau compare nijjar with osama bin laden demand

भारत-कनाडा में तनाव गहरा रहा है।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारत पर आरोप लगाकर कनाडा के पीएम जस्टिस ट्रूडो फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल जस्टिन ट्रूडो अपने आरोपों के पक्ष में कोई सबूत पेश नहीं कर पाए हैं, वहीं भारत ने जिस तरह से कनाडा के आरोपों पर कड़ा रुख अख्तियार किया है, उससे खुद कनाडा के प्रधानमंत्री भी हैरान होंगे। कनाडा के सहयोगी ‘फाइव आइज’ (अमेरिका, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों से भी अब उन्हें समर्थन नहीं मिल रहा है। अब अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी ने जस्टिन ट्रूडो की तीखी आलोचना की है और आरोप लगाया है कि ट्रूडो बिना सोचे समझे भारत पर आरोप लगा रहे हैं और इसमें वह फंस गए हैं। 

‘चुनाव के चलते ट्रूडो लगा रहे भारत पर आरोप’

पेंटागन के पूर्व अधिकारी और अमेरिकन एंटरप्राइजेज इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ फेलो माइकल रुबिन ने भारत कनाडा विवाद पर कहा कि ‘मुझे नहीं लगता कि कनाडा के सहयोगी देश जस्टिन ट्रूडो की थ्योरी से सहमत हैं। जब जमाल खाशोगी की इंस्तांबुल में हत्या हुई थी तो उस वक्त तुर्किए ने कई अहम सबूत दिए थे, जिसके चलते सऊदी अरब की दुनियाभर में आलोचना हुई थी। लेकिन जस्टिन ट्रूडो बिना सोचे समझे आरोप लगा रहे हैं और वह अब तक कोई सबूत पेश नहीं कर सके हैं। जब ट्रू़डो कहते हैं कि उन पर विश्वास कीजिए तो कोई भी उन पर विश्वास नहीं करता। यह सबकुछ चुनाव प्रचार के लिए हो रहा है, जिसमें ट्रूडो हारते दिख रहे हैं। यही वजह है कि अमेरिका समेत फाइव आइज देश इस मुद्दे पर कनाडा का साथ नहीं दे रहे हैं।’

‘अमेरिका ने जो लादेन के साथ किया, वो ही भारत ने किया’

माइकल रुबिन ने कहा कि ‘हरदीप सिंह निज्जर कोई शरीफ आदमी नहीं था। उसके हाथों पर खून लगा है और वह कई हमलों में शामिल रहा। हरदीप सिंह निज्जर भी वैसे ही प्लंबर था, जैसे ओसामा बिन लादेन कंस्ट्रक्शन इंजीनियर था। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने अपने बयान में कहा कि हम अंतरराष्ट्रीय उत्पीड़न के खिलाफ हैं लेकिन अगर वह ऐसा कह रहे हैं तो हम पाखंड कर रहे हैं क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय उत्पीड़न नहीं है बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद है। अमेरिका ने जो कासिम सुलेमानी के साथ किया या ओसामा बिन लादेन के साथ किया, उसमें और भारत ने जो किया, उसमें अंतर नहीं है।’

गलती कर गए हैं ट्रूडो

अमेरिकी रक्षा विशेषज्ञ ने कहा कि ‘कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने एक बड़ी गलती कर दी है। उन्होंने जिस तरह से भारत पर आरोप लगाए हैं, अब वह उनसे पलट भी नहीं सकते क्योंकि वह अगर अपनी बात पर कायम रहते हैं तो उन्हें सबूत पेश करने  होंगे और अगर यह साबित भी हो जाता है कि निज्जर की हत्या के पीछे भारत है तो उन्हें इस पर भी जवाब देना होगा कि उन्होंने एक आतंकवादी को क्यों पनाह दी।’

अमेरिकी रक्षा विशेषज्ञ बोले- अमेरिका, भारत का साथ देगा

माइकल रुबिन ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि ‘अमेरिका उस स्थिति में नहीं आना चाहता कि उसे दो दोस्तों में से किसी एक को चुनना पड़े, लेकिन अगर ऐसा होता है तो हम भारत को चुनेंगे क्योंकि निज्जर एक आतंकवादी था और भारत, अमेरिका के लिए अहम भी है। हमारे संबंध महत्वपूर्ण हैं। जस्टिन ट्रूडो लंबे  समय तक कनाडा के पीएम नहीं रहेंगे और ऐसे में उनके जाने के बाद हम फिर से संबंध मजबूत कर सकते हैं।’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here