[ad_1]
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी हाल में ही दूसरी बार दूल्हा बन गए हैं. शाहीन ने किसी और से नहीं बल्कि पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा से शादी रचाई. वर्ल्ड कप से पहले उनकी यह नई पारी की शुरुआत है. उनकी शादी में बाबर आजम, शादाब खान, इमाम उल हक जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हुए. ससुर शाहिद अफरीदी भी शाहीन से अपनी बेटी की शादी कर काफी खुश हैं. शनिवार को शाहीन ने अपने साथ अपनी वाइफ और शाहिद अफरीदी की फोटो पोस्ट की.
शाहीन शाह अफरीदी ने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट की. कैप्शन में उन्होंने लिखा,” आपकी शुभकामनाओं के लिए आप सभी को धन्यवाद. मेरे स्पेशल के साथ प्यार और हंसी की शुरुआत.” बता दें कि शाहीन अफरीदी ने इसी साल फरवरी में अंशा से शादी रचाई थी. लेकिन व्यस्त शेड्यूल के कारण उनके कई रिश्तेदार इस समारोह में शामिल नहीं हो सके थे. इस वजह से शाहीन ने दोबारा शादी करने की ठानी. शाहिद अफरीदी भी बेटी की शादी कर काफी खुश दिखाई दिए.

बता दें कि 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत होने वाली है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है. शाहीन अफरीदी को भी स्क्वॉड में मौका मिला है . एशिया कप में भी उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा. लेकिन अपनी टीम को फाइनल तक नहीं पहुंचा सके. वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन कैसा होगा. यह देखना दिलचस्प होगा. साल 2019 के वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था. वहां शाहीन अफरीदी ने 5 मैचों में ही 16 विकेट झटके थे.
वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), फखर जमां, इमाम उल हक, अब्दुल्लाह शफीक, मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, स्मां मीर, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, हसन अली और शाहीन अफरीदी.
.
Tags: Pakistan cricket, Shaheen Afridi, Shahid afridi, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : September 23, 2023, 13:23 IST
[ad_2]
Source link