[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत ने पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से मात दी.
वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर से होना है.
नई दिल्ली. टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप से पहले अपनी आखिरी परीक्षा शुरू कर दी है. ब्लू आर्मी ने मेगा टूर्नामेंट से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (IND vs AUS) वनडे सीरीज का आगाज जीत के साथ किया. भारतीय टीम इस जीत के साथ तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 भी बन चुकी है. जिसके बाद चारो तरफ से टीम को बधाईयां मिल रही हैं. लेकिन टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) इससे पूरी तरह से संतुष्ट नहीं दिखे. उन्होंने सीधे शब्दों में कह दिया कि रैंकिंग मायने नहीं रखती है.
टीम इंडिया ने हाल ही में एशिया कप में कमाल का प्रदर्शन किया और श्रीलंका को परास्त कर ट्रॉफी अपने नाम की. लेकिन रोहित एंड कंपनी का असली मिशन वर्ल्ड कप है जो इस बार भारतीय जमीन पर ही होगा. मेजबानी के नाम पर सभी को 2011 वर्ल्ड कप की याद आती है जब एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने खिताबी जीत दर्ज की थी. इस जीत में क्वार्टरफाइनल के दौरान ऑस्ट्रेलिया पर भारत की जीत ने अहम भूमिका निभाई थी. यही वो बात है जो गौतम गंभीर कह रहे हैं. गंभीर के मुताबिक वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाना ही बेहद जरूरी होगा.
रैंकिंग मायने नहीं रखती- गौतम गंभीर
स्टार स्पोर्ट्स के स्पेशल शो ‘मिशन वर्ल्ड’ कप पर गौतम गंभीर ने कहा, ‘मैंने हमेशा यह कहा है और इसमें कोई संदेह नहीं है कि यदि आप विश्व कप जीतना चाहते हैं, तो आपको ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा. 2007 में जब हमने विश्व कप जीता था तो हमने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था. 2011 में जब हमने विश्व कप जीता था, तो हमने क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था. ऑस्ट्रेलिया किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे मजबूत टीम है. रैंकिंग हटा दें, रैंकिंग मायने नहीं रखती है.’
उन्होंने आगे कहा, ‘आप रैंकिंग में किसी भी स्थान पर हो सकते हैं, लेकिन जब वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट्स की बात आती है तो मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के पास खिलाड़ी हैं. उनके पास आत्म-विश्वास है, ऑस्ट्रेलिया के पास उन बड़े टूर्नामेंटों को खेलने की क्षमता है. आप इसे देख सकते हैं, भारत ने जो दो विश्व कप जीते उनमें से दो बार हमें नॉकआउट चरण में ऑस्ट्रेलिया को हराना पड़ा और जो विश्व कप हम हारे हैं मतलब 2015 में हमें ऑस्ट्रेलिया से हारना पड़ा था. इसलिए मेरा मानना है कि अगर हमें इस साल विश्व कप जीतना है तो ऑस्ट्रेलिया सबसे महत्वपूर्ण खेल होगा. हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआत करेंगे, इसलिए उससे बेहतर कुछ भी नहीं है. इसलिए ऑस्ट्रेलिया को हराना बहुत, बहुत महत्वपूर्ण है.भारत 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगा.’
.
Tags: Gautam gambhir, India vs Australia, Team india, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : September 23, 2023, 16:25 IST
[ad_2]
Source link