[ad_1]
Antony Blinken on India Canada Relatioship: भारत और कनाडा के बीच रिश्ते इस समय न्यूनतम स्तर पर है. हरदीप सिंह निज्जर मर्डर मामले में कनाडा का आरोप है कि भारत सरकार की एजेंसियों का हाथ है हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय ने आरोपों को पूरी तरह से नकार दिया है. इन सबके बीच जब कनाडा ने एक भारतीय राजनयिक को देश छोड़ने का फरमान सुनाया तो रिश्तों में तल्खी बढ़ गई. अब कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि कई हफ्तों पहले भारत से जानकारी साझा की थी. अब इस मामले में अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने बड़ा बयान दिया है.
अमेरिका का क्या है नजरिया
एंटनी ब्लिंकेन ने कहा कि कनाडा के पीएम ने जो आरोप लगाया है उसे लेकर हम गहराई से जुड़े हैं. हम चाहते हैं कि इस विषय पर जो भी जांच चल रही है वो किसी निश्चित निष्कर्ष पर पहुंचे. भारत सरकार के साथ वो सीधे संपर्क में हैं. इसके साथ ही कनाडा के साथ भी लगातार बातचीत चल रही है. उन्होंने कहा कि कनाडा के गंभीर आरोप के बाद हमारी सरकार ना सिर्फ कनाडा से बातचीत कर रही है बल्कि हम एक साथ इस मुद्दे पर काम भी कर रहे है.हमारे नजरिए से कनाडाई जांच महत्वपूर्ण है और यह महत्वपूर्ण होगा कि भारत और कनाडा दोनों इस जांच प्रक्रिया का हिस्सा बनें.
तार्किक मोड़ पर पहुंचे जांच
अमेरिकी विदेश मंत्री से और कई सवाल किए गए हालांकि उन्होंने ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया. उनका मानना है कि इस मामले में जांच तेजी से आगे बढ़े और किसी निश्चित मुकाम पर पहुंचे.हमें उम्मीद है कि हमारे भारतीय मित्र इस मामले में सहयोग करेंगे. बता दें कि कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने हाउस ऑफ कॉमंस में कहा था कि इस बात के पुख्ता कारण है कि हरदीप सिंह निज्जर केस में भारत की एजेंसियों का हाथ है. कनाडा सरकार के पास ह्यूमन और सिग्नल इंटेलिजेंस दोनों हैं जो भारतीय एजेंसियों की तरफ इशारा कर रहे हैं.
.
[ad_2]
Source link