Home Breaking News Bharatpur: बोलेरो और कार की आमने-सामने टक्कर, महिला सहित तीन की मौत, चार घायल, टायर फटने से हुआ हादसा

Bharatpur: बोलेरो और कार की आमने-सामने टक्कर, महिला सहित तीन की मौत, चार घायल, टायर फटने से हुआ हादसा

0
Bharatpur: बोलेरो और कार की आमने-सामने टक्कर, महिला सहित तीन की मौत, चार घायल, टायर फटने से हुआ हादसा

[ad_1]

Three people died in head-on collision between Bolero and car in Bharatpur

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार


भरतपुर के उच्चैन थाना इलाके में कैमासी के पास एक बोलेरो और एक कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। कार में सवार तीनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, बोलेरो कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह से पिचक गई।

घटना करीब 3 बजकर 30 मिनट की है। संताप (35) उसकी पत्नी डोली (33) निवासी गांधीनगर थाना सेवर और एक दिनेश नाम का व्यक्ति जटवाड़ा जिला करौली से उच्चैन की तरफ आ रहे थे। सामने से एक बोलेरो आ रही थी। उसमें मुकेश, भरत, डालू राम और लखन मीणा बैठे हुए थे। कैमासी गांव के अचानक बोलेरो कार का टायर फट गया और बोलेरो अनियंत्रित हो गई। तभी वह सामने से आ रही संताप की कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि संताप की कार पूरी तरह पिचक गई। टक्कर होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना में संताप उसकी पत्नी डोली और दिनेश की मौत हो गई।

वहीं, बोलेरो कार में सवार चारों व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। चारों को आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसमें से दो व्यक्तियों की हालत गंभीर है उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here