[ad_1]
नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच पहला वनडे 22 सितंबर को मोहाली में खेला गया. मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की. केएल राहुल, शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ अच्छे फॉर्म में दिखे. वहीं, मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लेकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड जीता. वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए ये गुड न्यूज है. इस मैच के बाद मैदान पर कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला. जिसे देखकर सब हैरान हो गए.
दरअसल, भारतीय टीम के सबसे अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन मैच के बाद मैदान पर प्रैक्टिस करते दिखे. सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें रविचंद्रन अश्विन ऐसा करते हुए दिख रहे हैं. बता दें कि सिर्फ अश्विन ही नहीं उनकी इस हरकत में कोच राहुल द्रविड़ भी साथ दे रहे हैं. द्रविड़ मैच के बाद मैदान पर फील्डिंग करते हुए नजर आए.

रविचंद्रन अश्विन ने अचानक से ऐसा क्यों किया. इसके बारे में हम कुछ कह नहीं सकते. लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि मैनेजमेंट ने उन्हें बैटिंग में भी हाथ आजमाने के लिए कहा है. बता दें कि अश्विन वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं है. वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी मैच में नजर आएंगे. वर्ल्ड कप टीम में उनका ना होना थोड़ा हैरान कर देने वाला है. अश्विन ने पहले वनडे में 10 ओवर फेंकते हुए 47 रन दिए. इस दौरान उन्होंने 1 विकेट भी लिया.
वनडे क्रिकेट में रविचंद्रन अश्विन का ओवरऑल रिकॉर्ड अच्छा रहा है. उन्होंने अब तक 114 वनडे मैचों में हिस्सा लिया है. इस दौरान अश्विन ने 152 विकेट झटके हैं. उनकी इकॉनामी भी इस दौरान 5 से कम की रही है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 वनडे मैचों में अश्विन अब तक कुल 17 विकेट ले चुके हैं. टेस्ट क्रिकेट में अश्विन 500 विकेट पूरा करने से सिर्फ 11 विकेट दूर हैं.
.
Tags: India vs Australia, Rahul Dravid, Ravichandran ashwin, Team india
FIRST PUBLISHED : September 23, 2023, 12:45 IST
[ad_2]
Source link