Home Breaking News IND vs AUS Live Score: बारिश के कारण खेल रुका; भारत का स्कोर 9.5 ओवर में 79/1, गिल-श्रेयस क्रीज पर

IND vs AUS Live Score: बारिश के कारण खेल रुका; भारत का स्कोर 9.5 ओवर में 79/1, गिल-श्रेयस क्रीज पर

0
IND vs AUS Live Score: बारिश के कारण खेल रुका; भारत का स्कोर 9.5 ओवर में 79/1, गिल-श्रेयस क्रीज पर

[ad_1]

02:17 PM, 24-Sep-2023

IND vs AUS Live Score: बारिश के कारण खेल रुका

बारिश के कारण खेल को रोकना पड़ा है। भारत का स्कोर 9.5 ओवर में 79/1 है। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी लय में हैं और तेज गति से रन बना रहे हैं। शुभमन गिल ने खेल खत्म होने से पहले ही छक्का लगाया। इंदौर की सपाट पिच और छोटे मैदान पर भारतीय बल्लेबाज अच्छी लय में हैं और टीम इंडिया इस मैदान में बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर है। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने एकमात्र विकेट लिया है।

02:09 PM, 24-Sep-2023

IND vs AUS Live Score: श्रेयस अय्यर-शुभमन गिल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल के बीच अर्धशतकीय साझोदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज अच्छी लय में हैं और तेजी से रन बना रहे हैं। 

02:01 PM, 24-Sep-2023

IND vs AUS Live Score: भारत का स्कोर 50 रन के पार

एक विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के बीच अच्छी साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी गति से रन बना रहे हैं और टीम इंडिया को बेहतर स्थिति में ले जा रहे हैं। आठ ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 54 रन है।

01:46 PM, 24-Sep-2023

IND vs AUS Live Score: भारत का पहला विकेट गिरा

16 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा है। ऋतुराज गायकवाड़ 12 गेंद में आठ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। जोश हेजलवुड ने उन्हें विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया। अब गिल के साथ श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 17 रन है।

01:30 PM, 24-Sep-2023

IND vs AUS Live Score: भारत की शानदार शुरुआत

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। ऋतुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। ऋतुराज ने पारी की पहली गेंद पर चौका लगाकर टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 14 रन है।

01:04 PM, 24-Sep-2023

IND vs AUS Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा।

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, शॉन एबॉट, एडम जैम्पा, जोश हेजलवुड, स्पेंसर जॉनसन।

01:02 PM, 24-Sep-2023

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान पैट कमिंस ने पिछले मैच में कलाई की चोट के बाद वापसी की थी। इस मैच में वह आराम कर रहे हैं। भारत के बुमराह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिला है।

 

12:49 PM, 24-Sep-2023

IND vs AUS Live: इंदौर में अजेय है भारत

भारत ने 2006 में पहली बार इंदौर में वनडे खेला था। तब उसने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया था। उसके बाद से अब तक टीम इंडिया यहां छह वनडे खेली है। इस दौरान सभी मैच जीतने में सफल हुई है। जहां तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले की बात है तो दोनों टीमें यहां एक बार आमने-सामने हो चुकी है। 2017 में टीम इंडिया ने उसे पांच विकेट से हराया था।

12:40 PM, 24-Sep-2023

IND vs AUS Live: दूसरा वनडे नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दूसरे वनडे मैच में नहीं खेलेंगे। उन्हें आराम दिया गया है और वह अपने परिवार के साथ हैं। कुछ दिन पहले ही वह पिता बने हैं। उन्होंने बेटे का नाम अंगद रखा है। बीसीसीआई ने बुमराह के बारे में जानकारी देते हुए लिखा “जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए टीम के साथ इंदौर नहीं गए हैं। वह अपने परिवार से मिलने गए हैं और टीम प्रबंधन ने उन्हें एक छोटा ब्रेक दिया है। दूसरे वनडे के लिए बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर तेज गेंदबाज मुकेश कुमार टीम में शामिल हुए हैं। राजकोट में होने वाले आखिरी वनडे के लिए बुमराह टीम से जुड़ेंगे।”

 

11:10 AM, 24-Sep-2023

IND vs AUS Live Score: बारिश के कारण खेल रुका; भारत का स्कोर 9.5 ओवर में 79/1, गिल-श्रेयस क्रीज पर

Live Cricket Score Today, India vs Australia ODI 2023: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच इंदौर में है। टीम इंडिया यह मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की कोशिश सीरीज में वापसी करने पर होगी। दोनों टीमों के बीच दूसरी सीरीज इसी साल मार्च में हुई थी, जो ऑस्ट्रेलिया के नाम रही थी। टीम इंडिया पिछली हार का बदला लेना चाहेगी।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here