Home World India-Canada Tension: भारत के खिलाफ बयानबाजी से ट्रूडो को झटका, आज चुनाव हुए तो चली जाएगी कुर्सी

India-Canada Tension: भारत के खिलाफ बयानबाजी से ट्रूडो को झटका, आज चुनाव हुए तो चली जाएगी कुर्सी

0
India-Canada Tension: भारत के खिलाफ बयानबाजी से ट्रूडो को झटका, आज चुनाव हुए तो चली जाएगी कुर्सी

[ad_1]

Justin Trudeau News: भारत से तनाव के बीच कनाडा (Canada) के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) के लिए बुरी खबर सामने आई है. अगले आम चुनाव से पहले कनाडाई मीडिया द्वारा किए गए सर्वे में ट्रूडो पीएम की रेस में पिछड़ते नजर आ रहे हैं. इस सर्वे के मुताबिक, कनाडा के लोग अगले चुनाव में पीएम पद के लिए ट्रूडो की तुलना में विपक्षी नेता पियरे पोइलिवरे को ज्यादा योग्य मानते हैं. कनाडा में होने वाले आम चुनाव से पहले आया ये सर्वे ट्रूडो और उनकी लिबरल पार्टी की टेंशन बढ़ाने वाला है.

जस्टिन ट्रूडो की लोकप्रियता घटी

कनाडा के ग्लोबल न्यूज़ के लिए IPSOS ने किए सर्वे में पता चलता है कि कनाडा के लोग विपक्षी नेता पियरे पोइलिव्रे को 39% लोगों ने उन्हें पीएम पद के लिए योग्य माना है जबकि ट्रूडो के पक्ष में सिर्फ 30% वोट सर्वे में पड़े हैं. ये सर्वे ऐसे वक्त पर आया, जब भारत और कनाडा के बीच खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर तल्खी बढ़ी हुई है.

60% लोग ट्रूडो को नहीं चाहते प्रधानमंत्री

गौरतलब है कि अगर चुनाव हुए तो ट्रूडो की पीएम की कुर्सी छिन सकती है. IPSOS के सर्वे के मुताबिक, सिर्फ 31 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि ट्रूडो पीएम बनें जबकि कंजरवेटिव पार्टी ऑफ कनाडा के नेता पियरे पोइलिवरे 40 प्रतिशत लोगों की पसंद हैं. मतलब साफ है कि कनाडा की जनता अब बदलाव चाहती है और 60 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि ट्रूडो प्रधानमंत्री पद को छोड़ें.

ट्रूडो सरकार हुई एक्सपोज

इस बीच, कनाडा में रह रहे खालिस्तानियों पर बड़ा खुलासा हुआ है. एजेंसियों की रिपोर्ट पर ट्रूडो सरकार एक्सपोज हुई है. Zee News के पास निज्जर की डोजियर की कॉपी है. गुरपतवंत समेत कई खालिस्तानियों की डोजियर कॉपी है. भारतीय एजेंसियों ने तैयार डोजियर की कॉपी की थी. आतंकी हरदीप निज्जर के अपराधों की पूरी लिस्ट उसमें है. निज्जर, पन्नू की जानकारी कनाडा से साझा की थी. लेकिन कनाडा ने निज्जर, पन्नू पर कोई कार्रवाई नहीं की.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here