[ad_1]
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम ने इंदौर वनडे में श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और कप्तान केएल राहुल की पारी के दम पर इतिहास रचा. टीम इंडिया ने वनडे फॉर्मेट में कंगारू टीम के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया. साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने 383 रन बनाए थे जबकि इंदौर में 399 रन का स्कोर खड़ा किया.
01

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज को वर्ल्ड कप से पहले सभी बेहद अहम मान रहे हैं. कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा टीम की तैयारी को आखिरी रूप दे रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया जैसी ताकतवर टीम को पहले वनडे में भारत ने पीटा तो दूसरे मुकाबले में इतिहास रच दिया.-AP
02

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाप पिछले दो मुकाबले में गजब का खेल दिखाया है. दूसरे वनडे में तो कंगारू टीम के खिलाफ वनडे का सबसे बाड़ा स्कोर खड़ा कर दिया. श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल ने शानदार शतकीय पारी खेली. इसके सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल ने तेज तर्रार पारी खेल स्कोर 399 रन तक पहुंचा दिया.-AP
03

भारतीय टीम ने वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड बनाया. इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 399 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. साल 2003 में बैंगलोर में भारत ने कंगारू टीम के खिलाफ 383 रन बनाए थे. -AP
04

वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया है. साल 2011 में इंदौर में ही टीम इंडिया ने 5 विकेट पर विंडीड टीम के विरुद्ध 418 रन का स्कोर बनाया था. दूसरे नंबर पर श्रीलंका की टीम आती है. 2009 में भारत ने राजकोट वनडे में 7 विकेट पर 417 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था.-AP
05

भारतीय टीम ने बरमूडा के खिलाफ 2007 के वनडे विश्व कप में 413 रन बनाए थे. साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ भारत का बनाया 409 रन का स्कोर पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है. इसके बाद श्रीलंका का नंबर है जिसके खिलाफ भारतीय टीम ने 2014 में 5 विकेट पर 404 रन बनाए थे. -AP
06

ग्वालियर वनडे में साल 2010 में 3 विकेट पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 401 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में टीम इंडिया का बनाया 399 रन का स्कोर 7वें नंबर पर आ गया है. 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ उसी के घर पर टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 393 रन का स्कोर खड़ा किया है.-AP
07

वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर इंग्लैंड के नाम पर दर्ज है. साल 2022 में नीदरलैंड्स के खिलाफ 4 विकेट पर टीम ने 498 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया था. इंग्लैंड की टीम ही दूसरे नंबर पर भी है. 2018 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध टीम ने 481 रन बना डाले थे.-AP
[ad_2]
Source link