[ad_1]
नई दिल्ली. टीम इंडिया ने इंदौर में खेले गए दूसरे वनडे में पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्काेर खड़ा किया. फिर मेजबान टीम को सिर्फ 217 रन समेटकर मैच अपने नाम किया. इस तरह से भारतीय टीम ने सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है. मैच में शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने शतक जड़ा. 3 मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाएगा. भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 399 रन बनाए हैं. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार वनडे में 390 रन से अधिक का स्कोर खड़ा किया है. इससे पहले नवंबर 2013 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट पर 383 रन का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया था. बारिश के कारण मैच में देरी हुई. इस कारण डकवर्थ लुईस नियम से ऑस्ट्रेलिया को 33 ओवरों में 317 रन का लक्ष्य मिला. जवाब में टीम 217 रन ही ऑलआउट हो गई. आर अश्विन और रवींद्र जडेजा ने 3-3 विकेट झटके.
मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस नहीं उतरे. उनकी जगह स्टीव स्मिथ के पास कंगारू टीम की कमान है. स्मिथ ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ 12 गेंद पर 8 रन बनाकर जोस हेजलवुड का शिकार हुए. लेकिन इसके बाद शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने ताबड़तोड़ खेल दिखाया. दोनों बैटर्स ने दूसरे विकेट के लिए 164 गेंद पर 200 रन की साझेदारी की.
अय्यर ने 3 छक्के लगाए
श्रेयस अय्यर ने 90 गेंद पर 117 के स्ट्राइक रेट से 105 रन बनाए. 11 चौका और 3 छक्का जड़ा. वहीं शुभमन गिल ने 97 गेंद पर 104 रन बनाए. ईशान किशन 18 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हुए. वहीं कप्तान केएल राहुल ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक जड़ा. सूर्यकुमार यादव ने भी ताबड़तोड़ पारी खेली. पहले वनडे की बात करें, तो ऋतुराज गायकवाड़, गिल, राहुल और सूर्यकुमार ने 50 से अधिक रन बनाए थे. सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंद पर 72 रन बनाए. 6 चौका और 6 छक्का जड़ा. वहीं केएल राहुल 38 गेंद पर 52 रन बनाए आउट हुए. 3 चौका और 3 छक्का लगाया.
शुभमन गिल का World Cup से पहले बड़ा धमाका, 20 पारी में ठोके 5 शतक, 1200 रन बनाकर मचाया कोहराम
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दूसरे मैच में भारत के 4 बैटर्स ने 50 से अधिक रन बनाए. पहले मैच में ऋतुराज, गिल, राहुल और सूर्यकुमार यादव ने 50 से अधिक रन बनाए थे. सीरीज के पहले 2 मैच से रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव को आराम दिया गया है. अंतिम मुकाबले में ये चारों खिलाड़ी उतरेंगे. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिए राह और मुश्किल होने वाली है.
.
Tags: India vs Australia, Shreyas iyer, Shubman gill, Team india
FIRST PUBLISHED : September 24, 2023, 18:29 IST
[ad_2]
Source link