Home Breaking News लखनऊ : भाजपा विधायक के फ्लैट में कर्मचारी ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, पुलिस ने तफ्तीश शुरू की

लखनऊ : भाजपा विधायक के फ्लैट में कर्मचारी ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, पुलिस ने तफ्तीश शुरू की

0
लखनऊ : भाजपा विधायक के फ्लैट में कर्मचारी ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, पुलिस ने तफ्तीश शुरू की

[ad_1]

Lucknow: Employee commits suicide by hanging himself in BJP MLA's flat

demo pic…
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हजरतगंज स्थित विधायक निवास में भाजपा विधायक योगेश शुक्ला के फ्लैट नंबर 804 में रविवार देर रात उनके मीडिया सेल के कर्मचारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर भीतर गई और फंदे से शव उतारा। अभी तक खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की है।

हजरतगंज इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि बाराबंकी हैदरगढ़ निवासी 24 वर्षीय श्रेष्ठ तिवारी बीकेटी विधायक के मीडिया सेल में काम करता था। रविवार रात को वह फ्लैट पर अकेला था। रात करीब साढ़े 11 बजे श्रेष्ठ ने फांसी लगा ली। इंस्पेक्टर के मुताबिक अभी तक कोई सुसाइड नोट आदि बरामद नहीं हुआ है। खुदकुशी का कारण पता किया जा रहा है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

कॉल कर बोला.. खुदकुशी करने जा रहा हूं…

इंस्पेक्टर ने बताया कि श्रेष्ठ ने खुदकुशी करने से पहले किसी एक परिचित या रिश्तेदार को कॉल कर कहा कि वह खुदकुशी करने जा रहा है। जिसको उसने कॉल की थी उस शख्स ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम को फ्लैट नंबर 804 में भेजा गया। दरवाजा भीतर बंद था। तोड़कर जब पुलिस भीतर दाखिल हुई तो श्रेष्ठ फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here