Home Sports ‘वो सलाह मानते कहां, खुद को सुधारें फिर टीम में..’ श्रीसंत की बैटर को सलाह

‘वो सलाह मानते कहां, खुद को सुधारें फिर टीम में..’ श्रीसंत की बैटर को सलाह

0
‘वो सलाह मानते कहां, खुद को सुधारें फिर टीम में..’ श्रीसंत की बैटर को सलाह

[ad_1]

हाइलाइट्स

श्रीसंत ने विश्व कप की टीम में जगह बनाने में नाकाम रहने वाले बैटर के लिए बड़ी बात कही

नई दिल्ली. जब से वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हुआ है, तब से ही विश्व कप की टीम में संजू सैमसन का नाम नहीं होने को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. फैंस संजू को नजरअंदाज करने के आरोप लगाकर सेलेक्टर्स को कोस रहे हैं लेकिन अब संजू के गृह राज्य केरल के पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत ने इस मामले पर संजू को लेकर बड़ी बात कही है. श्रीसंत ने संजू को सलाह दी है कि वो पहले खुद में बदलाव करें और फिर टीम इंडिया में आने के बारे में सोचें.

एस श्रीसंत ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत में संजू के विश्व कप की टीम में सेलेक्शन न होने पर अपनी राय रखी. श्रीसंत ने कहा, “मेरा सोचना है कि ये फैसला सही है क्योंकि ये अहम है कि एक खिलाड़ी खुद को भी समझे. गावस्कर सर से लेकर रवि शास्त्री सर तक संजू को शानदार खिलाड़ी मानते हैं. संजू की क्षमता पर किसी को भी संदेह नहीं है. लेकिन उन्हें अपनी अप्रोच बदलने की जरूरत है. अगर उन्हें कोई पिच के मुताबिक खेलने के लिए कहे तो संजू उसकी बात को सुनते नहीं है. उन्हें ये एटीट्य़ूट बदलना होगा.”

संजू से यही कहता हूं कि वक्त लेकर खेलो: श्रीसंत
एस. श्रीसंत ने आगे कहा कि मैं जब भी संजू से मिलता हूं तो बस एक बात कहता हूं कि आप विकेट के हिसाब से खेलिए. इंतजार करिए, हर गेंदबाज के खिलाफ शॉट लगाने की कोशिश मत कीजिए. आप किसी भी गेंदबाज को मैदान के किसी भी कोने पर शॉट लगा सकते हैं. बस, सही समय और मौके का इंतजार कीजिए.

संतरे का जूस पीकर निकाला था विपक्षी टीम का दम, वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ा था, 7 दिन बाद भारत बना वर्ल्ड चैंपियन

Asian Games के स्क्वॉड में अचानक हुई थी एंट्री, ‘गली गर्ल’ ने बजाया बांग्लादेश का बैंड, अब पाकिस्तान की बारी!

‘समय किसी के लिए नहीं रुकता है’
श्रीसंत ने कहा कि जब भी सैमसन को मौका नहीं मिलता है, तो फैन्स सोशल मीडिया पर हल्ला मचाना शुरू कर देते हैं और सभी मलयाली लोग उनका समर्थन करते हैं, इसमें मैं भी शामिल हूं लेकिन हर बात ये सही नहीं है. वो 10 साल से आईपीएल खेल रहे. उन्हें श्रीलंका, आयरलैंड के खिलाफ मौके भी मिले थे. वो कप्तान भी रहे हैं. मैं बस संजू के लिए यही कहूंगा कि वक्त किसी के लिए रुकता नहीं. उन्हें अपने खेल में निरंतरता लानी होगी.

संजू ने भारत के लिए 13 वनडे में 390 रन बनाए हैं जबकि 24 टी-20 मैच में 374 रन उनके नाम हैं.

Tags: S Sreesanth, Sanju Samson, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here