Home Sports Asian Games 2023 के फाइनल में इस टीम से होगा भारत का सामना, हो गया कन्फर्म

Asian Games 2023 के फाइनल में इस टीम से होगा भारत का सामना, हो गया कन्फर्म

0
Asian Games 2023 के फाइनल में इस टीम से होगा भारत का सामना, हो गया कन्फर्म

[ad_1]

Asian Games 2023 IND vs SL: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को हराकर एशियन गेम्स (Asian Games-2023) के फाइनल में अपनी जगह बना ली है. टीम इंडिया गोल्ड मेडल जीतने से केवल एक कदम दूर है. पूजा वस्त्राकर की शानदार गेंदबाजी से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को खेले गए एकतरफा सेमीफाइनल में आठ विकेट से हराकर पहली बार एशियाई खेलों के फाइनल में अपनी जगह बनाई है. फाइनल में भारत का सामना किस टीम से होगा ये भी अब साफ हो गया है.

फाइनल में इस टीम से होगा भारत का सामना

सोमवार को फाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से होगा. श्रीलंका ने दूसरे सेमीफाइनल में गत चैंपियन पाकिस्तान को छह विकेट से हराया. बता दें दाहिने हाथ की तेज गेंदबाज पूजा ने भारत से रवानगी से ठीक पहले टीम में अंजलि सरवानी की जगह ली थी. उन्होंने चार ओवर में 17 रन देकर चार विकेट लिये जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. बांग्लादेश की टीम 17.5 ओवर में 51 रन पर आउट हो गई जो भारत के खिलाफ उसका न्यूनतम स्कोर है. भारत ने 8.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. कनिका आहूजा (नाबाद 1) और जेमिमा रौड्रिग्स (नाबाद 20) ने टीम को जीत तक पहुंचाया. भारत ने कप्तान स्मृति मंधाना (सात) और शेफाली वर्मा (17) के विकेट गंवाए.

हरमनप्रीत कौर के बिना खेली टीम इंडिया

भारतीय टीम नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर के बिना खेल रही है जो दो मैचों का निलंबन झेल रही हैं. हरमनप्रीत को कुछ महीने पहले एक सीरीज में बांग्लादेशी अंपायरिंग की आलोचना करने के कारण निलंबन झेलना पड़ा था. हालांकि वह अब फाइनल मैच में टीम इंडिया का हिस्सा बन सकती है.

पूजा वस्त्राकर ने ऐसे झटके अपने 4 विकेट

वस्त्राकर ने पहली ही गेंद पर शाती रानी (0) को आउट करके बेहतरीन शुरूआत की. उन्होंने इसी ओवर में शमीमा सुल्ताना को पगबाधा आउट किया जबकि शोभना मोस्तारी भी टिक नहीं सकी. पहले तीन ओवर में तीन विकेट लेकर पूजा ने भारत का शिकंजा कस दिया. टिटास ने उनका बखूबी साथ देते हुए सोरना अख्तर को बोल्ड किया. बीच के ओवरों में स्पिनरों ने बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया. कुछ बल्लेबाजों के रनआउट होने से बांग्लादेश की मुश्किलें और बढ़ गई.

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here