[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप से पहले खेली जा रही वनडे सीरीज में धमाल मचाया है. पहले मैच में जीत हासिल करने के बाद दूसरे मुकाबले में रनों का अंबार लगा दिया. शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने शतक जमाया तो नीचले क्रम में आकर सूर्यकुमार यादव ने एक ओवर में 4 छक्के जमाते हुए वापसी का ऐलान कर दिया.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के लिए वनडे सीरीज को अहम माना जा रहा है. सीरीज के पहले दो मैच में सीनियर्स को आराम दिया गया है. रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव आखिरी मुकाबले में वापसी करेंगे. वर्ल्ड कप से पहले प्लेइगं इलेवन में जगह पक्की करने की कोशिश में उतरे सूर्यकुमार यादव ने दोनों ही मैच में गजब की बल्लेबाजी की है.
6 x 4 = 360°. We don’t make the rules, SKY does! 🙌#INDvAUS #TeamIndia #SuryakumarYadav @surya_14kumar pic.twitter.com/q9Uueyv8HT
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) September 24, 2023
सूर्यकुमार ने जमाए 4 लगातार छक्के
पहले मैच में मुश्किल में फंसती नजर आ रही भारतीय टीम के लिए सूर्यकुमार यादव ने गजब बल्लेबाजी की. कप्तान केएल राहुल के साथ मिलकर पारी संभाली और टीम को जीत के दरवाजे तक पहुंचाया. दूसरे मुकाबले में भी उन्होंने वही फॉर्म जारी रखा. ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन को एक ओवर में चार लगातार छक्के जमाए. 44वां ओर लेकर आए इस गेंदबाज को पहली चार गेंद पर छक्के पड़े और पूरे ओवर में 26 रन आए.
.
Tags: Cameron Green, India vs Australia, Suryakumar Yadav
FIRST PUBLISHED : September 24, 2023, 18:06 IST
[ad_2]
Source link