Home Breaking News तेलंगाना: राज्यपाल ने BRS के दो नेताओं के नियुक्ति प्रस्ताव को किया खारिज, प्रशांत रेड्डी ने बताया अपमान

तेलंगाना: राज्यपाल ने BRS के दो नेताओं के नियुक्ति प्रस्ताव को किया खारिज, प्रशांत रेड्डी ने बताया अपमान

0
तेलंगाना: राज्यपाल ने BRS के दो नेताओं के नियुक्ति प्रस्ताव को किया खारिज, प्रशांत रेड्डी ने बताया अपमान

[ad_1]

Telangana Governor Tamilisai Soundarrajan rejects the proposal to nominate two BRS leaders

Tamilisai Soundarrajan
– फोटो : Social Media

विस्तार


तेलंगाना के राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने राज्यपाल के कोटे के तहत बीआरएस नेता दसोजू श्रवण और के सत्यनारायण को विधान परिषद में नियुक्त करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। राज्यपाल ने मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखकर राज्यपाल के कोटे के तहत तेलंगाना सरकार के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। 

राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन के इस फैसले के बाद प्रशांत रेड्डी ने उनपर राज्यभवन को राजनीतिक अड्डा बनाकर साचिज रचने का आरोप लगा दिया। उन्होंने कहा कि इन नेताओं का नामांकन खारिज करके राज्यपाल ने पिछड़े और अनुसूचित जनजाति के नेताओं का अपमान किया है। राज्यपाल ने उनका नामांकन इसलिए खारिज कर दिया, क्योंकि ये नेता राजनीतिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखते हैं। 

प्रशांत रेड्डी ने कहा कि तमिलिसाई सुंदरराजन तमिलनाडु में भाजपा के अध्यक्ष थे और वह राजनीतिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक नहीं रखते हैं। उन्होंने आगे कहा कि यदि तमिलिसाई सुंदरराजन के भीतर थोड़ी भी नैतिकता है तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here