Home Sports Asian Games : बर्थडे के पहले तितास साधु ने भारत को दिया गोल्‍ड का गिफ्ट

Asian Games : बर्थडे के पहले तितास साधु ने भारत को दिया गोल्‍ड का गिफ्ट

0
Asian Games : बर्थडे के पहले तितास साधु ने भारत को दिया गोल्‍ड का गिफ्ट

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत ने फाइनल मैच में श्रीलंका को हराया
तितास ने चार ओवर में 6 रन देकर तीन विकेट लिए
इससे पहले बांग्‍लादेश के मैच में की थी किफायती बॉलिंग

नई दिल्ली. भारत ने श्रीलंका को 19 रनों से हराकर एशियाई खेलों (Asian Games 2023) के एशियाई खेलों की महिला क्रिकेट इवेंट (Women’s Cricket )का स्‍वर्ण पदक जीता है. टीम की इस जीत में तेज गेंदबाज तितास रणदीप साधु (Titas Sadhu) का खास योगदान रहा जिन्‍होंने अपने चार ओवर के कोटे में एक मेडन रखते हुए छह रन देकर तीन विकेट हासिल किए.

हांगझोऊ में खेले गए इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए भारतीय महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 116 रन का स्‍कोर बनाया था, जवाब में श्रीलंका की टीम तय ओवरों में 8 विकेट खोकर 97 रन ही बना सकी. भारत के लिए बैटिंग में स्‍मृति मंधाना ने सर्वाधिक 46 और जेमिमा रॉड्रिक्‍स ने 42 रनों का योगदान दिया. इन दोनों बैटरों के अलावा अन्‍य कोई खिलाड़ी दोहरी रन संख्‍या तक नहीं पहुंच पाया.

भारत के लिए खिताबी मुकाबले में तितास के अलावा देविका वैद्य भी बेहद किफायती साबित हुई, जिन्‍होंने चार ओवर में 15 रन देकर एक विकेट लिया. तितास की बात करें तो अपने चार ओवर के स्‍पैल में उनकी गेंदों पर न तो कोई चौका लगा और न ही छक्‍का. अपने चार ओवर यानी 24 गेंदों में से उनकी 18 गेंदों पर कोई रन नहीं बना.

महज 18 वर्ष की तितास की पहचान किफायती गेंदबाज करने वाली खिलाड़ी के तौर पर है. उन्‍होंने एशियाई खेलों के अंतर्गत 24 सितंबर यानी रविवार को बांग्‍लादेश के खिलाफ मैच में भी अपने चार ओवर में 10 रन देकर एक विकेट लिया था. इस मैच में भी उनकी गेंद पर न तो कोई छक्‍का और न चौका लगा था. बांग्‍लादेश के खिलाफ इस मैच से तितास ने सीनियर टीम में अपने करियर का आगाज किया था.

29 सितंबर 2004 को पश्चिम बंगाल के चिनसुरा में जन्‍मी तितास, बंगाल की ही पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्‍वामी को आदर्श मानती हैं. तितास उस जूनियर भारतीय महिला टीम की सदस्‍य रही हैं, जिसने इसी वर्ष अंडर-19 वर्ल्‍डकप में भारत की विजय पताका फहराई थी. तितास के पिता रणदीप साधु राज्‍य स्‍तर के एथलीट रहे हैं. खिलाड़ी परिवार से आईं तितास शुरुआत में बचपन में स्‍वीमिंग और टेबल टेनिस में रुचि लेती थी लेकिन क्रिकेट में हाथ आजमाने के बाद वे इसी खेल की होकर रह गईं.

Tags: Asian Games, Cricket news, Women cricket

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here