Home Sports CPL: शाहरुख खान की टीम फाइनल हारी, गुयाना वॉरियर्स ने पहली बार जीता खिताब

CPL: शाहरुख खान की टीम फाइनल हारी, गुयाना वॉरियर्स ने पहली बार जीता खिताब

0
CPL: शाहरुख खान की टीम फाइनल हारी, गुयाना वॉरियर्स ने पहली बार जीता खिताब

[ad_1]

हाइलाइट्स

CPL Final: गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने पहली बार कैरेबियन प्रीमियर लीग जीता
फाइनल में शाहरुख खान की टीम त्रिनबागो नाइट राइडर्स को 9 विकेट से हराया

नई दिल्ली. गुयाना अमेजन वॉरियर्स कैरेबियन प्रीमियर लीग 2023 की चैंपियन बन गई. फाइनल में वॉरियर्स ने त्रिनबागो नाइट राइडर्स को 9 विकेट से शिकस्त दी. शाहरुख खान की मालिकाना हक वाली त्रिनबागो की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई थी और 18.1 ओवर में 94 रन पर ढेर हो गई थी. 95 रन के टारगेट को गुयाना वॉरियर्स ने महज 1 विकेट पर हासिल कर लिया. ओपनर सैम अयूब ने 41 गेंद में नाबाद 52 रन ठोके. वहीं, शाई होप ने भी 32 रन की पारी खेली. गुयाना की टीम पहली बार सीपीएल का खिताब जीती है. 44 साल के इमरान ताहिर की कप्तानी में टीम चैंपियन बनी है. टीम इससे पहले पांच बार उपविजेता रही है. ऐसे में पहली बार खिताब जीतने पर कप्तान इमरान ताहिर के आंसू बह निकले.

CPL 2023 के फाइनल में गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और 50 रन के भीतर ही त्रिनबागो नाइट राइडर्स के 6 बैटर्स पवेलियन लौट गए थे. केसी कार्टी (38) को छोड़ दें तो नाइट राइडर्स का कोई बैटर ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल पाया. कप्तान कायरान पोलार्ड तो खुद शून्य पर आउट हो गए थे. आंद्रे रसेल ने 3 और ड्वेन ब्रावो ने भी 8 रन की पारी खेली.

गुयाना की तरफ से ड्वेन प्रिटोरियस सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट झटके. प्रिटोरियस ने मार्क दयाल, निकोलस पूरन, सुनील नरेन और अली खान को आउट किया. त्रिनबागो नाइट राइडर्स पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई थी और 18.1 ओवर में 94 रन पर ऑल आउट हो गई थी. इसमें से अकेले 14 रन तो अतिरिक्त के थे.

जीत के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुयाना अमेजन को भी कीमो पॉल के रूप में पहला झटका जल्दी लग गया था. हालांकि, इसके बाद सैम अयूब और शाई होप ने विकेट नहीं गिरने दिया और 36 गेंद रहते 99 रन बनाकर मैच जीत लिया. अयूब ने 41 गेंद में 52 रन बनाए. विजयी चौका सैम अयूब के बल्ले से ही निकला.

Tags: Caribbean premier league, Imran tahir, Kieron Pollard, Shahrukh khan, Shai Hope



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here