Home Breaking News Parineeti Raghav Wedding Pics: एक-दूजे के हुए राघव-परिणीति, शादी की पहली तस्वीरें देख नहीं हटेगी आपकी नजर

Parineeti Raghav Wedding Pics: एक-दूजे के हुए राघव-परिणीति, शादी की पहली तस्वीरें देख नहीं हटेगी आपकी नजर

0
Parineeti Raghav Wedding Pics: एक-दूजे के हुए राघव-परिणीति, शादी की पहली तस्वीरें देख नहीं हटेगी आपकी नजर

[ad_1]

आखिरकार वह शुभ घड़ी आ ही गई, जब सबकी चहेती अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के युवा सांसद राघव चड्ढा हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए। दोनों धूमधाम से आज यानी 24 सितंबर को पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस क्यूट कपल की शादी पिछले काफी समय से सुर्खियां बटोर रही थी और आखिरकार आज हाई सिक्योरिटी के बीच दोनों की शादी की सभी रस्में आनंद पूर्वक संपन्न हुईं। ऐसे में फैंस दोनों की शादी की तस्वीरें देखने के लिए उत्सुक थे। इस बीच अब दोनों की शादी की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं।



राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा पिछले कुछ महीनों में बॉलीवुड के पॉवर कपल बन गए हैं। दोनों की जोड़ी पर फैंस की निगाह तब पड़ी थी, जब दोनों को एक-साथ लंच डेट एंजॉय करते देखा गया था। उस दिन के बाद से ही दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी थीं। लेकिन इस बात पर न तो राघव ने मुहर लगाई था न ही परिणीति ने। हालांकि, कुछ समय पहले दोनों ने सगाई कर जिंदगी भर एक-दूजे का साथ निभाने की कसम खा ली थी। इसके बाद आज दोनों ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में धूमधाम से शादी की, जिसकी पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। यह कपल तस्वीरों में बहुत ही प्यारा लग रहा है।   


परिणीति चोपड़ा ने बी-टाउन से दूर एक पॉलीटिशियन को अपना हमसफर चुना। उनसे पहले भी कई एक्ट्रेस राजनेता संग घर बसा चुकी हैं और बेहतर शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं। कुछ ने शादी के बाद एक्टिंग करियर को हमेशा के लिए अलविदा भी कह दिया। अभिनेत्री की शादी की तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं।

 


परिणीति चोपड़ा अब ऑफिशियली मिसेज चड्ढा बन चुकी हैं। 24 सितंबर को आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ उनकी शादी हुई। यह बिग फैट पंजाबी वेडिंग को करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में संपन्न हुई।

 


परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर रिवील किए जा चुके हैं।




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here