[ad_1]
नई दिल्ली. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप शुरू होने में गिने चुने दिन बचे हैं. 5 अक्टूबर से टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है. विश्व कप के शुरुआत से पहले ही पाकिस्तान की टीम काफी परेशानी में घिर चुकी है. एशिया कप के दौरान चोटिल हुए तेज गेंदबाज नसीम शाह विश्व कप से बाहर हो गए तो वहीं एक अन्य स्टार गेंदबाज हारिस राउफ को अपनी फिटनेस का सबूत मीडिया के सामने देते पाया गया.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ ही जाती है. पिछले दिनों एशिया कप में टीम की भारत के खिलाफ बुरी हार मिली. इसके बाद श्रीलंका से आखिरी ओवर में मैच हारकर टीम टूर्नामेंट से ही बाहर हो गई. इस हार के बाद पाकिस्तान में जमकर हगामा हुआ. एशिया कप में भारत के खिलाफ सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान के कई खिलाड़ी चोटिल हो गए थे.
Harris Rauf confirms he is 100 % fit now ahead of the #CWC2023 😀pic.twitter.com/RvKHm8KEf0
— Nibraz Ramzan (@nibraz88cricket) September 25, 2023
तेज गेंदबाज नसीम शाह को वर्ल्ड कप से ही बाहर हो गए. वहीं हारिस राउफ ने टीम में जगह बनाई लेकिन उनको हाल ही में मीडिया के सामने फिटनेस का सबूत देना पड़ा. वैसे यह सबकुछ मजाकिया था लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
पाकिस्तानी गेंदबाज ने दिए फिटनेस के सबूत
वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई पाकिस्तान की टीम में नसीम शाह का नाम शामिल नहीं है. भारत के खिलाफ एशिया कप मुकाबले में उनके साथ ही हारिस राउफ भी चोटिल हुए थे लेकिन उन्होंने वापसी कर ली है. इस पाकिस्तानी गेंदबाज का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह मीडिया के सवालों के जवाब दे रहे हैं. किसी ने उनकी फिटनेस पर सवाल पूछा तो कुर्सी पर बैठे बैठे ही मजाकिया लहजे में अपनी फिटनेस का सबूत देने लगे.
.
Tags: Haris Rauf, India Vs Pakistan, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : September 25, 2023, 19:58 IST
[ad_2]
Source link