Home Sports WC से पहले भारत का जलवा, कप्तानी में राहुल ने दिखाए दम, औंधे मुंह गिरे कंगारू

WC से पहले भारत का जलवा, कप्तानी में राहुल ने दिखाए दम, औंधे मुंह गिरे कंगारू

0
WC से पहले भारत का जलवा, कप्तानी में राहुल ने दिखाए दम, औंधे मुंह गिरे कंगारू

[ad_1]

हाइलाइट्स

वर्ल्ड कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप के बाद वनडे सीरीज पर किया कब्जा
चोट से उबरकर केएल राहुल की धमाकेदार वापसी, कप्तानी में भी हुए पास

नई दिल्ली. वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup 2023) से पहले भारतीय क्रिकेट टीम का जलवा जारी है. 5 अक्टूबर से भारत में आयोजित होने वाले वनडे विश्व कप से पहले टीम इंडिया (Team India) ने अपने घर में ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के खिलाफ जारी 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. इससे पहले भारतीय टीम ने हाल में एशिया कप पर कब्जा किया था. टीम इंडिया की इस समय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में रैंकिंग नंबर वन है. केएल राहुल (KL Rahul) की कप्तानी में भारत ने कंगारुओं से घरेलू वनडे सीरीज जीत ली है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की हालत इस समय खराब है, क्योंकि उसे लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है.

केएल राहुल ने चोट से उबरकर एशिया कप में वापसी की थी. उन्होंने एशिया कप सुपर फोर मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार सैकड़ा जड़ा था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राहुल को घरेलू वनडे सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबलों में कप्तान बनाया गया, जिसे उन्होंने मौके को दोनों हाथों से लपका. राहुल ने मौजूदा सरीज के दो मैचों में 2 अर्धशतकों के साथ 110 रन बनाए हैं. यही नहीं, उन्होंने अपनी पिछले 9 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाई है. वर्ल्ड कप से पहले राहुल बेहतरीन लय में दिखाई दे रहे हैं जो टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत है.

कोई नहीं है टक्कर में… शुभमन गिल ODI रैंकिंग में नंबर वन के करीब पहुंचे, खतरे में बाबर आजम की कुर्सी

IND vs AUS: ऐसी दीवानगी देखी कहीं नहीं… विराट कोहली को मिस कर रहे फैंस, इंदौर वनडे में लहराए पोस्टर्स

टीम इंडिया नंबर वन रैंकिंग के साथ वर्ल्ड कप में उतरेगी
भारतीय टीम इस समय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) की रैंकिंग में नंबर वन पर है. ऐसा पहली बार हुआ है जब भारतीय टीम तीनों फॉर्मेट में एक समय में नंबर वन पर विराजमान है. टीम इंडिया अपनी मेजबानी में वर्ल्ड कप में नंबर वन टीम के रूप में उतरेगी. तीसरे और आखिरी वनमें भारतीय टीम से नियमित कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पंड्या जुड़ जाएंगे, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती 2 वनडे में आराम दिया गया था.

वनडे में ऑस्ट्रेलिया की लगातार 5वीं हार
उधर, वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम की हालत बेहद खराब है. कंगारू टीम को लगातार 5वां वनडे गंवाने पर मजबूर होना पड़ा है. ऑस्ट्रेलियाई टीम इससे पहले साउथ अफ्रीका में लगातार 3 वनडे हारकर भारत पहुंची थी. कंगारुओं ने प्रोटियाज टीम के खिलाफ भी सीरीज गंवाई थी. भारत के खिलाफ उसे शुरुआती दो वनडे में पराजय झेलनी पड़ी है. इंदौर वनडे में उसके गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए. कैमरन ग्रीन को 2 विकेट लेने के लिए 103 रन लुटाने पड़े वहीं शॉन एबट ने 1 विकेट के लिए 91 रन खर्च किए.

Tags: IND vs AUS, India vs Australia, KL Rahul, ODI World Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here