Home Sports पाकिस्तान को मिला वीजा, गेंदबाज का बयान-क्रिकेट खेलना है जंग थोड़ी हो रही है..

पाकिस्तान को मिला वीजा, गेंदबाज का बयान-क्रिकेट खेलना है जंग थोड़ी हो रही है..

0
पाकिस्तान को मिला वीजा, गेंदबाज का बयान-क्रिकेट खेलना है जंग थोड़ी हो रही है..

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में होने वाली टक्कर का इंतजार किया जा रहा है. दोनों देशों के बीच एशिया कप में 2 मुकाबले हुए थे. सुपर 4 में भरत ने पाकिस्तान को 200 से ज्यादा रन से हराया था. पाकिस्तानी गेंदबाज हारिश राउफ से भारत के साथ दोस्ताना व्यवहार करने पर सवाल किया गया था जिसका जवाब उन्होंने दिया.

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हारिस राउफ से मीडिया में एक ऐसा सवाल किया गया जो इन दिनों अक्सर पूछा जाता है. दोनों देशों के बीच पहले होने वाले मुकाबले में मैदान पर माहौल काफी गरम रहता था. इन दिनों भारत और पाकिस्तान की टीम के खिलाड़ी आपस में मिलते जुलते हैं, हंसी मजाक करते नजर आते हैं. एशिया कप के दौरान मुकाबले में भी जसप्रीत बुमराह के पिता बनने पर पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने उनके गिफ्ट दिया.



हारिस से पूछा गया कि इन दिनों गेंदबाजों में वो आग नजर नहीं आती, जो अग्रेशन पहले होता था. भारतीय बल्लेबाजों को आंखे दिखाना और उनको डराने की कोशिश करना. अब वो सब नहीं दिखता. हारिस ने इस पर जवाब देते हुए कहा, तो क्या चाहते हैं आप लड़ाई कर लें. अरे हमें उनके साथ क्रिकेट खेलना है, कोई दोनों के बीच जंग तो चल नहीं रही. अग्रेशन आज भी नजर आता है, अब बाकी लोगों को यह महसूस नहीं होता तो क्या करें.

हमें एक टीम के तौर पर अपने आप पर काफी ज्यादा भरोसा है. हम हर एक मुकाबले में अपना बेस्ट देंगे, लोगों को नहीं देखने जाएंगे कि उनको हमारे उपर यकीन है या नहीं. हम अपना मैदान पर 100 फीसदी देते हैं, इस बात का पता हमें है. अगर किसी ऐसा नजर नहीं आता है तो हमारी चिंता यह नहीं होती.

Tags: Haris Rauf, India Vs Pakistan, World cup 2023



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here