Home Sports बाबर की परेशानी कम नहीं हो रही, वीजा देरी से मिला, पुलिस ने भी जुर्माना लगाया

बाबर की परेशानी कम नहीं हो रही, वीजा देरी से मिला, पुलिस ने भी जुर्माना लगाया

0
बाबर की परेशानी कम नहीं हो रही, वीजा देरी से मिला, पुलिस ने भी जुर्माना लगाया

[ad_1]

हाइलाइट्स

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पर पुलिस ने जुर्माना लगाया है

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम अपनी बैटिंग को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं लेकिन, इस बार वो अपने खेल के लिए नहीं, बल्कि किसी दूसरी वजह से सुर्खियों में हैं, जिसे जानने के बाद आपकी भी हंसी निकल पड़ेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबर आजम का कराची ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटा है. वो पंजाब मोटरवे पर अपनी कार को तेज रफ्तार से दौड़ा रहे थे. ओवरस्पीडिंग के कारण उन पर जुर्माना ने लगाया गया है. इसका एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें बाबर को पुलिस अधिकारी से बात करते देखा जा सकता है. हालांकि, बाबर पर कितने रुपये का फाइन लगा, इसका पता नहीं चला है.

बाबर आजम के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. इसी साल की शुरुआत में बाबर को सही नंबर प्लेट न होने के कारण पुलिस ने रोका था. हालांकि, तब पर उन जुर्माना नहीं लगाया था लेकिन इस बार गाड़ी की रफ्तार ज्यादा होने की वजह से पुलिस हरकत में आई और उनका चालान काट दिया.

बता दें कि पाकिस्तान की टीम जल्द ही बाबर आजम की अगुआई में वर्ल्ड कप के लिए भारत पहुंचने वाली है. वीजा मिलने में हुई देरी की वजह से अब पाकिस्तान की टीम यूएई में अपना टीम बॉन्डिंग सेशन नहीं कर पाएगी. पाकिस्तान की टीम दुबई के रास्ते 27 सितंबर को हैदराबाद पहुंचेगी और उसी दिन ही उसे राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप का अपना पहला वॉर्म अप मैच खेलना है. इसके बाद पाकिस्तान की टीम 3 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद में दूसरा वॉर्म अप मैच खेलेगी.

World Cup: सूर्यकुमार की 2 पारी ने फंसाया पेंच, रोहित-राहुल की बढ़ी टेंशन, प्लेइंग-11 से किसका कटेगा पत्ता?

पाकिस्तान की टीम वनडे विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 6 अक्टूबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ हैदराबाद में करेगी. इसी वेन्यू पर 10 अक्टूबर को पाकिस्तान का मुकाबला श्रीलंका से होगा और इसके बाद 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत से उसकी टक्कर होगी.

Tags: Babar Azam, Pakistan cricket team, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here