[ad_1]
Black Sea fleet Viktor Sokolov News: यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है. दोनों देश एक दूसरे के खिलाफ कामयाबी मिलने का दावा करते है. इन सबके बीच यूक्रेन ने कहा कि उसने ब्लैक सी फ्लीट के रसियन कमांडर विक्टर सोकोलोव(Russia’s Black Sea fleet Viktor Sokolov) को मिसाइल हमले में मार गिराया है. यूक्रेन ने कहा कि उसने क्रिमियम प्रायद्वीप में रूस के नौसेना मुख्यालय को निशाना बनाया था. सवाल यह है कि क्या पुतिन(vladimir putin) सरकार अब यूक्रेन के खिलाफ और विनाशक हथियारों का इस्तेमाल करेगा.
यूक्रेन का दावा
अगर यूक्रेन के दावे में सच्चाई है तो यह रूस के लिए बड़ा झटका है. हाल के कुछ महीनों में रूस के कई ठिकानों को यूक्रेन ने निशाना बनाया था जिनमें सेवस्तोपोल(sevestopol port) का बंदरगाह भी शामिल है.यूक्रेन का कहना है कि क्रिमिया में नौसेना मुख्यालय पर मिसाइल अटैक में कुल 34 अधिकारी मारे गए हैं जिनमें ब्लैक सी फ्लीट के कमांडर भी शामिल हैं. मिसाइल अटैक इतना दमदार था कि अब मुख्यालय को रिपेयर कराना संभव नहीं है.
पिछले शनिवार को मुख्यालय से काले धुएं को उठते हुए देखा गया था. बता दें कि 2014 में क्रिमिया पर रूस(russia annexation crimea) ने कब्जा किया था. इस मामले में रूस का कहना है कि एक सर्विसमैन लापता है हालांकि रूसी पक्ष ने किसी की मौत से इनकार किया है.
यूक्रेन को मिले अब्राम्स टैंक
इन सबके बीच यूक्रेन की सेना अमेरिका के अब्राम्स(abrams tank) बैटल टैंक को हासिल कर चुकी है जिसके बाद यूक्रेनी अटैक में इजाफा हुआ है. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक इन टैंकों को 120 मिमी कवच-भेदी यूरेनियम राउंड के साथ जोड़ा जा सकता है.
राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की(zelensky) ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा कि रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव की ओर से अच्छी खबर है. अब्राम्स पहले से ही यूक्रेन में हैं और हमारे ब्रिगेड को मजबूत करने की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने इस बारे में नहीं बताया कि देश में कितने टैंक पहुंच चुके हैं. अमेरिका ने इस साल की शुरुआत में यूक्रेन को 31 अब्राम टैंक देने का वादा किया था, जो पिछले 18 महीनों में किए गए 43 अरब डॉलर से अधिक की सुरक्षा सहायता का हिस्सा था. अब्राम्स टैंकों को यूक्रेन भेजने के निर्णय को यूटर्न के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने बार-बार कहा था कि ये टैंक अपनी जटिलता की वजह से यूक्रेन की सेनाओं के लिए उपयुक्त नहीं थे.
.
[ad_2]
Source link