Home Sports राजकोट में बल्लेबाज करेंगे राज या गेंदबाजों की होगी चांदी, जानिए पिच का मिजाज

राजकोट में बल्लेबाज करेंगे राज या गेंदबाजों की होगी चांदी, जानिए पिच का मिजाज

0
राजकोट में बल्लेबाज करेंगे राज या गेंदबाजों की होगी चांदी, जानिए पिच का मिजाज

[ad_1]

हाइलाइट्स

3 मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है
वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों का आखिरी मुकाबला

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच 3 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच 27 सितंबर (बुधवार) को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम शुरुआती 2 मैच जीतकर वनडे सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है. ऐसे में टीम इंडिया तीसरे वनडे को जीतकर मेहमान ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ करने के इरादे से उतरेगी. दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया की कोशिश वर्ल्ड कप से पहले आखिरी मुकाबला जीतकर साख बचाने की होगी. सौराष्ट्र के एससीए स्टेडियम में किसका चलता है जादू? बल्लेबाज बरसाएंग रन या गेंदबाज बनेंगे आफत? आइए जानते हैं सबकुछ.

एससीए (SCA) की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए ‘स्वर्ग’ रही है. बल्लेबाज यहां राज करते हैं. गेंद बल्ले पर आसानी से आती है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले में बल्लेबाज चौकों और छक्कों की बारिश करते हुए नजर आएंगे. इस विकेट पर टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग करना पसंद करेंगी. इस ग्राउंड पर अभी तक 3 वनडे मैच खेले गए हैं जहां तीनों में पहले बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली है. यहां औसत स्कोर 311 का है.

कोई नहीं है टक्कर में… शुभमन गिल ODI रैंकिंग में नंबर वन के करीब पहुंचे, खतरे में बाबर आजम की कुर्सी

वेदर रिपोर्ट
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें यहां एक वनडे खेल चुकी हैं जहां भारत को जीत मिली है. उस मुकाबले में मेजबान भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2020 में 340 रन बनाए थे जो अभी तक का सबसे बड़ा स्कोर है. टीम इंडिया को इस पिच पर 3 में से एक मैच में जीत मिली है. मैच वाले दिन राजकोट में आसमान में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है. हालांकि बारिश के खलल डालने की उम्मीद नहीं है. मैच के दो दिन बाद बारिश की संभावना है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री का अनुमान है.

विराट- रोहित सहित बुमराह और पंड्या की होगी वापसी
तीसरे वनडे में भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव की वापसी होगी. उपरोक्त खिलाड़ियों को शुरुआती 2 वनडे में आराम दिया गया था. तीसरे वनडे में ओपनर शुभमन गिल और शार्दुल ठाकुर दिखाई नहीं देंगे. पेसर जसप्रीत बुमराह की वापसी होगी जो मोहाली वनडे के बाद अपने घर लौट गए थे.

Tags: IND vs AUS, India vs Australia

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here