[ad_1]
हाइलाइट्स
ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार 2 वनडे सीरीज हार चुकी है
कंगारू टीम के दिग्गज बैटर स्मिथ भी शुरुआती 2 वनडे में कुछ खास कमाल नहीं कर सके
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय मुश्किल में है. साउथ अफ्रीका में सीरीज गंवाकर इंडिया पहुंची कंगारू टीम भारत (IND vs AUS) में भी वनडे सीरीज हार चुकी है. कंगारुओं पर सीरीज में क्लीनस्वीप का खतरा मंडरा रहा है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच बुधवार को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले कंगारू टीम के मुख्य तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने कहा है कि आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया का सबकुछ दांव पर लगा होगा. स्टार्क ने इस दौरा अनुभवी बैटर स्टीव स्मिथ का बचाव किया है.
दिग्गज कंगारू बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) भारत की परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने में संघर्ष कर रहे हैं लेकिन तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने कहा है कि टीम के लिए यह चिंता का सबब नहीं है. स्मिथ आम तौर पर भारत के खिलाफ बड़ी पारियां खेलते हैं लेकिन तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत दो मुकाबलों में उन्होंने 41 और शून्य रन का स्कोर बनाया है. वह इस साल फरवरी मार्च में भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में महज 145 रन ही बना सके थे.
शुभमन गिल के साथ हो गया ‘खेल’, वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया ने बाबर आजम को दिया तोहफा
‘दोनों मैचों में पिच में थोड़ा बदलाव आया’
चोट से वापसी कर रहे स्टार्क ने भारत के खिलाफ तीसरे मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘वह शानदार खिलाड़ी हैं. वह हर प्रारूप में टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से है. यह सामंजस्य बिठाने के बारे में है. हम दक्षिण अफ्रीका के दौरे से भारत आ रहे हैं. कई खिलाड़ी टीम में वापसी कर रहे हैं. स्टार्क ने टीम को शुरुआती दोनों मैचों में मिली शिकस्त के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘हमने महसूस किया दोनों मैचों में पिच में थोड़ा बदलाव आया. इंदौर में शाम में स्पिन ने बड़ी भूमिका निभाई. हमने मोहाली में दुधिया रोशनी में अच्छा प्रदर्शन किया था.’
‘तीसरे वनडे में काफी कुछ दांव पर होगा’
स्टार्क ने विश्व कप के लिए रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम को खिताब का दावेदार बताते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया को लय हासिल करने के लिए यहां की परिस्थितियों के मुताबिक ढलना होगा. बकौल स्टार्क, ‘हमने पिछले कुछ मैचों में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों को आजमाया है. इसमें कई खिलाड़ियों को विश्राम दिया गया जबकि कई ने चोट से वापसी की. विश्व कप से पहले हम जैसा चाहते थे उस स्थिति में नहीं हैं. बुधवार के मैच पर काफी कुछ दांव पर होगा.’
ऑस्ट्रेलिया ने WC से पहले साउथ अफ्रीका और भारत में ODI सीरीज गंवाई
ऑस्ट्रेलिया हाल में साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज हार गई थी. सीरीज के शुरुआती 2 मैच जीतने के बावजूद कंगारुओं को आखिरी 3 वनडे में मुंह की खानी पड़ी. अब वह भारत के खिलाफ भी वनडे सीरीज गंवा चुकी है. वर्ल्ड कप से पहले कंगारुओं का मनोबल गिरा हुआ है.
.
Tags: IND vs AUS, India vs Australia, Mitchell Starc, Steve Smith
FIRST PUBLISHED : September 26, 2023, 18:36 IST
[ad_2]
Source link