Home Sports वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश की टीम में विवाद, कप्तान ने खेलने से किया मना, कहा- अगर तमीम इकबाल ने…

वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश की टीम में विवाद, कप्तान ने खेलने से किया मना, कहा- अगर तमीम इकबाल ने…

0
वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश की टीम में विवाद, कप्तान ने खेलने से किया मना, कहा- अगर तमीम इकबाल ने…

[ad_1]

हाइलाइट्स

वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश की टीम में विवाद
कप्तान शाकिब ने विश्व कप खेलने से किया मना

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप (World Cup 2023) से पहले बांग्लादेश की टीम में विवाद हो गया है. यह विवाद टीम के सीनयर खिलाड़ी शाकिब अल हसन और तमीम इकबाल के बीच खड़ा हुआ है. इस विवाद ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (Bangladesh Cricket Board) के सामने कई तरह के सवाल भी खड़े कर दिए हैं. वर्ल्ड कप से पहले इस तरह के विवाद बांग्लादेश की टीम के आत्मविश्वास को कमजोर कर सकती है.

सोमोय टीवी की रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश के दिग्गज खिलाड़ी तमीम इकबाल ने क्रिकेट बोर्ड से कहा है कि वह चोट के कारण बांग्लादेश के लिए वर्ल्ड कप में 5 से अधिक मैच नहीं खेल पाएंगे. बांग्लादेश की टीम के कप्तान शाकिब अल हसन ने कहा है कि अगर बीसीबी तमीम इकबाल की यह बात मान लेती है तो वह वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेंगे. इस विवाद  ने बीसीबी के सामने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं.

सूर्या से 4 छक्के खाने के बाद कैमरन ग्रीन का वीडियो वायरल, सूर्यकमार को बताया अपना डैड, कहा- स्काई इज माई…

चोट से परेशान हैं तमीम
तमीम इकबाल पीठ की चोट के कारण परेशान हैं. इस वजह से वह एशिया कप में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे. तमीन ने हाल में वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. लेकिन बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के कहने पर उन्होंने वापसी की. अब वह वर्ल्ड कप में नजर आ सकते हैं. तमीम इकबाल और शाकिब अल हसन के बीच खड़े हुए विवाद का फैसला अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के हाथ में हैं.

बता दें कि तमीम इकबाल ने अपने करियर में अब तक 70 टेस्ट, 241 वनडे और 78 टी20 मैचों में क्रमशः 5134, 8313 और 1758 रन बनाए हैं. तमीम के नाम तीनों फॉर्मेट्स को मिलाकर कुल 22 शतक हैं. वनडे में 14, टेस्ट में 10 और टी20 में उन्होंने अब तक 1 शतक जड़ा है. दोहरे शतक की बात करे तो अब तक उन्होंने सिर्फ 1 दोहरा शतक टेस्ट में लगाया है. कुल मिलाकर देखें तो इंटरनेशनल करियर में वह अब तक 14000 से भी ज्यादा रन बना चुके हैं.

Tags: Shakib Al Hasan, Tamim Iqbal, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here