Home Breaking News Asian Games: अभी तक हांगझोऊ एशियाई खेलों में नहीं उतरी यह खिलाड़ी, गंभीर-आशा भोसले ने दे दी जीत की बधाई

Asian Games: अभी तक हांगझोऊ एशियाई खेलों में नहीं उतरी यह खिलाड़ी, गंभीर-आशा भोसले ने दे दी जीत की बधाई

0
Asian Games: अभी तक हांगझोऊ एशियाई खेलों में नहीं उतरी यह खिलाड़ी, गंभीर-आशा भोसले ने दे दी जीत की बधाई

[ad_1]

Asian Games 2023 gautam gambhir asha bhosle shared jyothi yarraji old video

गौतम गंभीर, ज्योति याराजी, आशा भोसले
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


चीन के हांगझोऊ में एशियाई खेल चल रहे हैं। भारतीय खिलाड़ी टूर्नामेंट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी उपलब्धियों से देश उत्साहित है। लोग सोशल मीडिया पर एथलीट्स को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर और मशहूर गायिका आशा भोसले ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ऐसा पोस्ट किया, जिस कारण दोनों की आलोचना हो रही है।

गंभीर ने एक्स पर भारतीय एथलीट ज्योति याराजी को लेकर पोस्ट किया। उन्होंने ज्योति को स्वर्ण पदक जीतने की बधाई दी। हालांकि, सच तो यह है कि वह अभी तक हांगझोऊ एशियाई खेलों में मैदान पर उतरी ही नहीं है। पूर्व ओपनर ने जिस फोटो का इस्तेमाल किया है वह एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप की है। उस टूर्नामेंट में ज्योति ने 13 जुलाई 2023 को स्वर्ण पदक पर कब्जा किया था। सिर्फ गंभीर ही नहीं, बल्कि कई बड़ी हस्तियों ने ज्योति को लेकर पोस्ट किया और उन्हें स्वर्ण जीतने के लिए बधाई दी है।

ज्योति एशियाई खेलों के लिए अभी तक चीन भी नहीं पहुंची हैं। महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में वह एक अक्तूबर को मैदान पर उतरेंगी। गंभीर ने एक्स पर लिखा, ”यह स्वर्ण पदक इस बात का प्रमाण है कि हालात चाहे जो भी हों, सपने सच होते हैं। शानदार ज्योति याराजी।”

दूसरी ओर, गंभीर से पहले आशा भोसले ने ज्योति को बधाई दी और उनका पुराना वीडियो पोस्ट कर दिया। आशा भोसले ने लिखा, ”एशियाई खेलों में 100 मीटर हर्डल रेस में स्वर्ण पदक जीतने पर आंध्र प्रदेश की याराजी को हार्दिक बधाई।” उन्होंने जो वीडियो शेयर की है वह एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप की है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here