Home Sports Asian Games Updates: भारत का बेहतरीन प्रदर्शन, 2 मैचों में दाग दिए 32 गोल; तलवारबाजी में जगी पदक की उम्मीद

Asian Games Updates: भारत का बेहतरीन प्रदर्शन, 2 मैचों में दाग दिए 32 गोल; तलवारबाजी में जगी पदक की उम्मीद

0
Asian Games Updates: भारत का बेहतरीन प्रदर्शन, 2 मैचों में दाग दिए 32 गोल; तलवारबाजी में जगी पदक की उम्मीद

[ad_1]

Asian Games 2023, Day 3 Updates: चीन के हांगझोउ में जारी एशियाई खेलों (Asian Games-2023) में भारत की हॉकी टीम ने मंगलवार को दमदार खेल दिखाया. टीम ने सिंगापुर को 16-1 के बड़े अंतर से मात दी. इससे पहले उसने उज्बेकिस्तान के खिलाफ भी 16 गोल दागे थे. भारत ने इन खेलों में अभी तक कुल 11 पदकों पर कब्जा कर लिया है, इनमें 2 गोल्ड के अलावा 3 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं.

भारतीय हॉकी टीम का धमाल

कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह की हैट्रिक के दम पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में शानदार जीत का सिलसिला जारी रखते हुए सिंगापुर को 16-1 से मात दी. पहले मैच में उजबेकिस्तान को 16-0 से हराने वाली भारतीय टीम के लिए हरमनप्रीत ने 4 (24वां, 39वां, 40वां, 42वां मिनट), मनदीप ने 3 (12वां, 30वां और 51वां), वरुण कुमार ने 2 (55वें मिनट में), अभिषेक ने 2 (51वां और 52वां) गोल किए. वहीं, वी एस प्रसाद (23वां), गुरजंत सिंह (22वां) , ललित उपाध्याय (16वां), शमशेर सिंह (38वां) और मनप्रीत सिंह (37वां) ने 1-1 गोल दागा. सिंगापुर के लिए एकमात्र गोल मोहम्मद जकी बिन जुल्करनैन ने किया. तोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता दुनिया की तीसरे नंबर की टीम भारत के लिए यह एक बार फिर बेमेल मुकाबला था क्योंकि सिंगापुर विश्व रैंकिंग में 49वें स्थान पर है. भारत को अब पूल ए के अगले लीग मैच में 28 सितंबर को जापान से भिड़ना है.

तलवारबाजी में पदक की उम्मीद

भारत की स्टार तलवारबाज भवानी देवी एशियाई खेलों में महिलाओं की साबरे स्पर्धा में अपने पूल में शीर्ष पर रहकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं. तलवारबाजी में एशियाई खेलों में भारत के लिये पहले पदक की उम्मीद ओलंपियन भवानी देवी ने अपने पांचों प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर पूल में पहला स्थान हासिल किया. उन्होंने पहले सिंगापुर की जूलियट जी मिन हेंग को 5-2 से मात दी. उसके बाद सउदी अरब की अलहस्ना अलअम्माद को 5-1 से हराया. एशियाई चैम्पियनशिप की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट भवानी ने कारिना डोसपे को 5-3 से हराने के बाद उजबेकिस्तान की जेनब दायिबेकोवा और बांग्लादेश की रूकसाना खातून को 5-1 के अंतर से हराया. तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली भारत की पहली तलवारबाज रही भवानी का सामना अब थाईलैंड की टी फोकाउ से होगा. 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here