Home Sports IND vs AUS: भारत के इस प्लेयर के प्रदर्शन से खुश हरभजन सिंह, कहा- उन्हें हर मैच में मौका दो…

IND vs AUS: भारत के इस प्लेयर के प्रदर्शन से खुश हरभजन सिंह, कहा- उन्हें हर मैच में मौका दो…

0
IND vs AUS: भारत के इस प्लेयर के प्रदर्शन से खुश हरभजन सिंह, कहा- उन्हें हर मैच में मौका दो…

[ad_1]

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होने वाली है. उससे पहले टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में व्यस्त है. भारतीय टीम पहले दोनों वनडे मैचों में जीत दर्ज कर चुकी है. तीसरे वनडे में रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे खिलाड़ी वापसी करेंगे. ऐसे में कुछ खिलाड़ियों को बाहर होना पड़ेगा हरभजन सिंह ने इस बीच कहा है कि सूर्यकुमार यादव को हर मैच में खिलाना चाहिए.

हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, ” सूर्यकुमार यादव को भारत के खिलाफ हर मैच खेलना चाहिए. मुझे इससे मतलब नहीं कि उन्हें कौन रिप्लेस करेगा. लेकिन उनका नाम सबसे पहले रखा जाना चाहिए. बाद में किसी और का. आपके पास एक ऐसा खिलाड़ी है, जो मैच विनर है और अकेले मैच जिताने की क्षमता रखता है. हम एक फिनिशर की बात करते हैं. उसमें वह खूबी है. आप उन्हें टीम में पांच नंबर पर खिलाओ.”

ODI Ranking: शुभमन गिल पहले नंबर पर आने से कुछ कदम दूर, सबसे ऊपर पाकिस्तानी दिग्गज, देखें टॉप 5 में कौन-कौन?

बता दें कि सूर्यकुमार ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो वनडे में अर्धशतक ठोके और इंदौर में तो उन्होंने अपने कद के मुताबिक तूफानी पारी खेली. दोनों ही बार सूर्या ने ये पारियां अपने नए रोल यानी बतौर फिनिशर खेली और वो भी 6 नंबर पर आकर. सूर्या ने ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीम को लगातार 4 छक्के भी मारे थे. देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें कल 27 सिंतबर को होने वाले तीसरे वनडे मैच में मौका मिलता है या नहीं.

बांग्लादेश की टीम में विवाद, कप्तान ने वर्ल्ड कप खेलने से किया मना, कहा- अगर तमीम इकबाल ने…

तीसरे वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी.

Tags: Harbhajan singh, Suryakumar Yadav, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here