Home Sports Podcast: केएल राहुल की कप्तानी में भारत ने छुआ वो मकाम, जो भी टीम का ख्वाब हो सकता है – Indian Cricket Team Becomes no 1 in All Format in ICC Rankings India vs Australia Podcast

Podcast: केएल राहुल की कप्तानी में भारत ने छुआ वो मकाम, जो भी टीम का ख्वाब हो सकता है – Indian Cricket Team Becomes no 1 in All Format in ICC Rankings India vs Australia Podcast

0
Podcast: केएल राहुल की कप्तानी में भारत ने छुआ वो मकाम, जो भी टीम का ख्वाब हो सकता है – Indian Cricket Team Becomes no 1 in All Format in ICC Rankings India vs Australia Podcast

[ad_1]

भारतीय टीम अब टेस्ट, वनडे और टी20 में नंबर वन टीम बन गई है. भारतीय टीम विश्व क्रिकेट के इतिहास में यह स्वर्णिम उपलब्धि हासिल करने वाली मात्र दूसरी टीम है. इससे पहले ऐसा कारनामा सिर्फ साउथ अफ्रीका की टीम ही कर सकी है.


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में मिली 5 विकेट की जीत के साथ भारतीय टीम विश्व क्रिकेट में अपनी बादशाहत कायम करने में कामयाब हो गई. भारतीय टीम अब टेस्ट, वनडे और टी20 में नंबर वन टीम बन गई है. भारतीय टीम विश्व क्रिकेट के इतिहास में यह स्वर्णिम उपलब्धि हासिल करने वाली मात्र दूसरी टीम है. इससे पहले ऐसा कारनामा सिर्फ साउथ अफ्रीका की टीम ही कर सकी है.

न्यूज 18 हिन्दी पॉडकास्ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन में आपका स्वागत है. आपके साथ मैं हूं नवीन श्रीवास्तव. सबसे पहले चर्चा विश्व क्रिकेट जगत में भारत की बादशाहत पर. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज़ के पहले दोनों मैच अपने नाम कर भारत ने सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. केएल राहुल की कप्तानी में मिली जीत के साथ ही भारत एक इतिहास रचते हुए आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गया. भारत टी20 और टेस्ट में पहले ही शीर्ष पर था. इस तरह भारत एक ही समय में तीनों फॉर्मेट में विश्व में नंबर-1 पर है. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने यह उपलब्धि हासिल की थी. वह अगस्त 2012 में एक साथ टेस्ट-वनडे और टी20 में पहले नंबर पर था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के बाद वनडे में भारत के 116 रेटिंग अंक हो गए. उसने पहला स्थान हासिल करते हुए पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया. पाकिस्तानी के 115 रेटिंग अंक हैं. ऑस्ट्रेलिया 111 रेटिंग अंक के साथ तीसरे स्थान पर है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here