[ad_1]
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ ही जाती है. भारत में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत रवाना होने से पहले कप्तान बाबर आजम मीडिया से बात की. एशिया कप में मिली हार के बाद तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और बाबर के बीच झड़प की खबरें आई थी. इसको लेकर भी उन्होंने सफाई दी और पूरा मामला बताया.
5 अक्टूबर से शुरू हो रहे आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए टीमें भारत पहुंचने लगी हैं. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बुधवार को रवाना होने की खबर है. भारत आने से पहले टीम के कप्तान बाबर आजम ने मीडिया से बात की. प्रेस कॉन्फेंस में कई तीखे सवाल किए गए थे. इसमें एशिया कप में टीम को मिली हार के बाद ड्रेसिंग रूम में हुई बहस की खबरों को लेकर भी पूछा गया. पाकिस्तान के कप्तान ने इस मामले में बड़ा ही सधा हुा जवाब दिया.
Babar Azam’s pre-departure press conference | ICC World Cup 2023#WeHaveWeWill | #CWC23 https://t.co/dKvrHiBHQt
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) September 26, 2023
बाबर आजम ने शाहीन अफरीदी से एशिया कप के दौरान हुई झड़प की खबरों पर कहा, देखिए जब आप किसी मैच में नजदीक जाकर हारते हैं तो थोड़ी बहुत इसको लेकर मीटिंग में बातें चलती ही है. जो कुछ भी हुआ था उसको कुछ और ही बना दिया गया. ऐसा बताया गया कि मेरे और शाहीन अफरीदी के बीच लड़ाई हुई है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है. सम्मान हर एक खिलाड़ी के प्रति एक दूसरे की वैसी ही है और ऐसी ही रहने भी वाली है.
वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की क्रिकेट टीम:
बाबर आजम (कप्तान) शादाब खान (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमां, हसन अली, इफ्तिखार अहमद, इमाम उल हक, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा, शाहीन आफरीदी, उसामा मीर, सऊद शकील, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर.
ट्रैवलिंग रिजर्व: मोहम्मद हारिस, अबरार अहमद, जमान खा
.
Tags: Asia cup, Babar Azam, India Vs Pakistan, Shaheen Afridi, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : September 26, 2023, 18:23 IST
[ad_2]
Source link