Home Breaking News खुलासा: रविवार रात को हुई थी दिल्ली की सबसे बड़ी चोरी, शोरूम में घुसते हुए एक CCTV में कैद, दूसरा इस जगह दिखा

खुलासा: रविवार रात को हुई थी दिल्ली की सबसे बड़ी चोरी, शोरूम में घुसते हुए एक CCTV में कैद, दूसरा इस जगह दिखा

0
खुलासा: रविवार रात को हुई थी दिल्ली की सबसे बड़ी चोरी, शोरूम में घुसते हुए एक CCTV में कैद, दूसरा इस जगह दिखा

[ad_1]

Delhi biggest theft took place on Sunday night

दिल्ली में सबसे बड़ी चोरी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


दिल्ली के जंगपुरा में दिल्ली की सबसे बड़ी 25 करोड़ की चोरी रविवार रात को हुई थी। बदमाश शोरूम में रात 11:45 बजे घुसे थे। दो बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए हैं। इसके आधार पर पुलिस टीमें जांच आगे बढ़ा रही हैं। चप्पल पहने दोनों बदमाशों के पास काला बैग था। हालांकि, बुधवार शाम तक पुलिस ये पता नहीं लगा पाई थी कि चोरी करने के बाद बदमाश गहनों को लेकर कहां से बाहर निकले। 

पुलिस बदमाशों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा पाई है। दक्षिण-पूर्व जिले के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शोरूम मालिक ने गहनों का दस करोड़ रुपये का बीमा करवा रखा था। उमराव सिंह ज्वेलर्स के पास जनता बुक डिपो नाम से दुकान है। इसमें सीसीटीवी लगे हुए हैं। इससे पता लगा कि रविवार रात बैग लिए एक बदमाश शोरूम में घुस रहा है। 

आरोपी ने मुंह पर गच्छा लपेट रखा था। शोरूम रविवार रात को साढ़े आठ बजे बंद किया गया था। साप्ताहिक बंद के कारण शोरूम सोमवार को नहीं खुला था। मंगलवार सुबह 10:30 बजे शोरूम खोला गया तो दिल्ली की सबसे बड़ी चोरी का पता लगा। सीसीटीवी में दूसरा आरोपी स्ट्रांग रूम में दिखाई दिया है। हालांकि, ये फुटेज कुछ धुंधली है। इसके बाद आरोपी सीसीटीवी को तोड़ देता है। ऐसे में माना जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश दो हो सकते हैं। 

चोरों के बाहर निकलने के रास्ते का नहीं लग रहा पता

पुलिस के अनुसार, शोरूम की छत पर जाने के तीन रास्ते हैं। पुलिस को बुधवार शाम तक ये पता नहीं लगा था कि बदमाश गहने चुराकर कहां से वापस गए हैं। जिन तीन जगहों से शोरूम की छत पर आने के रास्ते हैं, वहां लगे सीसीटीवी खंगाले गए हैं। इसके बाद भी ये पता नहीं लग रहा है कि बदमाश कहां से फरार हुए। 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here